फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After MVA Aurangabad rally, BJP workers sprinkle cow urine to purify venue

Maharashtra: औरंगाबाद में MVA की रैली के बाद आयोजन स्थल पर गोमूत्र छिड़काव, BJP कार्यकर्ताओं ने किया यह दावा

Tue, 04 Apr 2023 04:11 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, औरंगाबाद (महाराष्ट्र)।
पीटीआई, औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 04 Apr 2023 04:11 AM IST
सार

भाजपा के पदाधिकारी सुहास दशरथे ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से लड़ने की बात कहा करते थे, जबकि उद्धव ठाकरे ने यहां इन दोनों दलों (कांग्रेस और राकांपा) के समर्थन के साथ रैली की।

विज्ञापन
After MVA Aurangabad rally, BJP workers sprinkle cow urine to purify venue
MVA Rally - फोटो : Twitter

विस्तार

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रविवार को हुई महाविकास आघाड़ी रैली के आयोजन स्थल पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ कार्यकर्ताओं ने गोमूत्र का छिड़काव किया।

विज्ञापन


भाजपा के पदाधिकारी सुहास दशरथे ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से लड़ने की बात कहा करते थे, जबकि उद्धव ठाकरे ने यहां इन दोनों दलों (कांग्रेस और राकांपा) के समर्थन के साथ रैली की। उन्होंने दावा किया, इसलिए हमने मराठवाड़ा सांस्कृतिक मंडल मैदान का शुद्धिकरण करने के लिए गोमूत्र का छिड़काव करने का फैसला किया।
विज्ञापन


वहीं, विधान परिषद में विपक्ष के नेता और शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने एक ट्वीट में कहा कि भाजपा का यह कृत्य देश और इसके संविधान के खिलाफ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने इस कृत्य के लिए भाजपा की निंदा की। उन्होंने कहा, यह एक सार्वजनिक मैदान है और वहां कोई भी व्यक्ति रैली कर सकता है। भाजपा भी रैली कर अपने विचार प्रकट कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed