{"_id":"5ac2185b4f1c1bec618b4f69","slug":"after-killing-of-13-terrorists-in-kashmir-hafiz-saeed-wants-pakistan-to-declare-war-on-india","type":"story","status":"publish","title_hn":" आतंकियों पर भारत की बड़ी कार्रवाई से बौखलाया हाफिज, बोला- भारत के खिलाफ युद्ध छेड़े पाकिस्तान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकियों पर भारत की बड़ी कार्रवाई से बौखलाया हाफिज, बोला- भारत के खिलाफ युद्ध छेड़े पाकिस्तान
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Apr 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में बैठा उनका सरगना हाफिज सईद बौखला गया है। उसने शोपियां में सेना की गोलियों का शिकार हुए अपने शागिर्दों की मौत का बदला लेने की धमकी दी है।
विज्ञापन
एक वीडियो में मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान से मांग कर रहा है कि भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ा जाए। कश्मीरी लोगों की चिंताओं पर ध्यान न देने के लिए सईद ने अपने देश की संघीय सरकार की आलोचना भी की।
विज्ञापन
उसने कहा कि सरकार को सभी मंचों पर भारतीय सेना द्वारा ‘कश्मीरियों के खिलाफ अत्याचार’ के मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाना चाहिए। इसके साथ ही घाटी में मौजूदा परिस्थितियों का ध्यान रखना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र पर हमला बोलते हुए उसने कहा कि यूएन कश्मीरी युवाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर अंधा हो गया है।
विज्ञापन
उसने कहा कि दुनिया की चुप्पी की उसे परवाह नहीं है मगर पाक सरकार की निष्क्रियता से वह निराश है। देखिए कश्मीर पाकिस्तान को पुकार रहा है। इसके साथ ही उसने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कश्मीर में हुर्रियत नेताओं द्वारा बुलाई जा रही दो दिवसीय बंद का समर्थन करें।