फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Jay Shah case Congress demands Amit Shah resignation from BJP president post

भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें अमित शाह: कांग्रेस

Tue, 10 Oct 2017 05:25 AM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Oct 2017 05:25 AM IST
विज्ञापन
After Jay Shah case Congress demands Amit Shah resignation from BJP president post
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता आनंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस पार्टी ने अपनी रणनीति को आक्रामक बनाया है। पार्टी ने अमित शाह के बेटे जय अमित शाह की कंपनी टेंपल इंटरप्राइजेज प्रा. लि. पर लगे आरोपों के बाद भाजपा अध्यक्ष से इस्तीफा मांगने की योजना बनाई है।

विज्ञापन



पार्टी के सूत्र बताते हैं कि मंगलवार से इसके बाबत देश भर में कांग्रेस के कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे। अलग-अलग राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने इस अभियान को लंबे समय तक चलाने के लिए क्रमवार प्रदर्शन करने तथा भाजपा अध्यक्ष का नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

 

सोमवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस भाजपा अध्यक्ष का इस्तीफा मांग सकती है। हरियाणा के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर भी अमित शाह के पुत्र के घोटाले में लिप्त होने के आरोप में प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। युवक कांग्रेस और एनएसयूआई ने आवाज बुलंद करने की योजना बनाई है। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि अमित शाह के बेटे और उनके परिवार के नाम पर पंजीकृत टेंपल इंटरप्राइजेज प्रा. लि. के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के प्रवक्ता आनंद शर्मा ने भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह  का इस्तीफा लेने की मांग की है। आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री को चाहिए कि मामले की तहकीकात के लिए एक निष्पक्ष तथा विश्वसनीय कदम उठाएं। उच्चतम न्यायालय के दो पदासीन न्यायाधीशों का जांच आयोग गठित किया जाए और वह जल्द से जल्द जांच करके अपनी रिपोर्ट दे।


भाजपा अध्यक्षों का रहा है इतिहास
कांग्रेस ने भाजपा को उसके अध्यक्षों के आर्थिक अनियमितता में पहले भी लिप्त होते रहने की याद दिलाई है। पार्टी के प्रवक्ता आनंद शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षों के पहले भी आचरण शंकास्पद रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैन हवाला कांड के बाद तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी ने पद से इस्तीफा देकर मुकदमें में फैसला होने तक कोई पद न लेना स्वीकार किया था।



तहलका कांड में भाजपा अध्यक्ष बंगारु लक्ष्मण ने रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद पद से इस्तीफा दिया था। नितिन गडकरी ने भी आरोप लगने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसलिए अमित शाह को भी चाहिए कि वह अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दें और सरकार मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed