फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After go corona chant, Ramdas Athawale coins another novel Coronavirus slogan

'गो कोरोना' नारे के बाद अठावले का नया नारा 'नो कोरोना', देखें वीडियो

Thu, 09 Apr 2020 09:26 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 09 Apr 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
After go corona chant, Ramdas Athawale coins another novel Coronavirus slogan
Ramdas Athawale - फोटो : ani

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का कोरोना पर दिया हुआ नारा 'गो कोरोना, कोरोना गो' सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वहीं, एक बार फिर केंद्रीय मंत्री की कोरोना पर दिए नारे का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें मंत्री अपने ठेठ अंदाज में इस वायरस के प्रसार को रोकने और इसे हराने के लिए लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो में, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के नेता को यह कहते हुए सुना जाता है कि लोगों को कोरोना वायरस से डरना नहीं है और इसके बजाय इसे मारना है। केंद्रीय मंत्री कह रहे हैं कि, 'आप बिल्कुल मत रोना, कुछ दिन के बाद चला जाएगा कोरोना। कोरोना से मत डरो ना, कोरोना को अभी मारो ना।' वीडियो में यह सुना जा सकता है कि वह नारा लगाते हैं, 'कोरोना गो गो गो। गो कोरोना, गो कोरोना, गो कोरोना। नो कोरोना, नो कोरोना।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए ताकि वायरस खत्म हो जाए। इसलिए, मैं लोगों से निवेदन करता हूं: 'कोई भी मत आए रोड पर, मैं विनती करता हूं हाथ जोड़कर। हम बहुत ही गंभीर है मोड़ पर, फिर क्यों आते हो रोड पर?'
विज्ञापन
विज्ञापन

 



इससे पहले भी, केंद्रीय मंत्री का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह 'गो कोरोना, कोरोना गो' के नारे लगाते हुए देखे जा सकते थे। वहीं, देश में संपूर्ण लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज महाराष्ट्र में 162, गुजरात में 55, राजस्थान में 47, पंजाब में आठ, बिहार में 12, कर्नाटक में 10, झारखंड में चार, मध्यप्रदेश में छह, ओडिशा में दो और छत्तीसगढ़ में एक नए मामले सामने आए हैं। झारखंड में कोरोना से आज पहली मौत हुई। 








केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 591 नए मामले आए हैं और 20 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5865 हो गई है। जिसमें 5218 सक्रिय हैं, 478 लोग स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 169 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed