{"_id":"603d8c9c7704fb7e63126e24","slug":"after-getting-vaccinated-pm-modi-joined-the-list-of-global-leaders-like-us-president-joe-biden-antonio-guterres","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगवाने के बाद बाइडन, गुटरेस की सूची में शामिल हुए पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीका लगवाने के बाद बाइडन, गुटरेस की सूची में शामिल हुए पीएम मोदी
Tue, 02 Mar 2021 06:23 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 02 Mar 2021 06:23 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी ने ली कोरोना की पहली खुराक
- फोटो : Twitter@narendramodi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लेने के बाद वैक्सीन लेने वाले वैश्विक नेताओं की सूची में शामिल हो गए। जनवरी में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भी टीका लगवाया था।
विज्ञापन
इसी महीने ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ (94) और उनके पति प्रिंस फिलिप (99) ने विंडसर महल में टीका लगवाया था। दिसंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कार्यभार संभालने से पहली वैक्सीन लगवाई थी।
विज्ञापन
तत्कालीन अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने भी दिसंबर में ही टीका लगाया था। इनके अलावा पोप फ्रांसिस, पोप बेनेडिक्ट, सऊदी अरब के किंग सलमान, उनके बेटे प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू, दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, तुर्की राष्ट्रपति तैयब एर्दोगन और शेसेल्स के राष्ट्रपति वेवल रामकलावन भी कोरोना का टीका लगवा चुके हैं।
विज्ञापन