फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After getting stuck at Pune's Chandani Chowk junction, Maha CM visits spot, promises traffic relief in 15 day

Maharashtra: चांदनी चौक जंक्शन पर फंसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, 15 दिन में ट्रैफिक से राहत का किया वादा

Sun, 28 Aug 2022 10:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 28 Aug 2022 10:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री का काफिला शुक्रवार की शाम को चांदनी चौक के आगे फंस गया था, वे मुंबई से सतारा जा रहे थे। एक ट्रक और कार की टक्कर के बाद मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग अवरुद्ध हो गया था।

विज्ञापन
After getting stuck at Pune's Chandani Chowk junction, Maha CM visits spot, promises traffic relief in 15 day
एकनाथ शिंदे (फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को पुणे के चांदनी चौक इलाके का दौरा किया और जंक्शन पर यातायात के मुद्दों को हल करने के लिए नागरिक निकाय और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का काफिला शुक्रवार की शाम को चांदनी चौक के आगे फंस गया था, तब वे मुंबई से सतारा जा रहे थे। एक ट्रक और कार की टक्कर हुई। जिससे दोनों वाहन टूट गए और इससे मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को देखते ही कई लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री को चल रहे सड़क निर्माण से अवगत कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर पुणे नगर निगम आयुक्त, पुणे कलेक्टर, पुणे के कर्मियों और पिंपरी चिंचवास ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ एनएचएआई के अधिकारियों ने शनिवार को समाधान पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रविवार को जंक्शन पर रुकने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा, मैं चांदनी चौक पर सड़क के काम की निगरानी कर रहा हूं। नियमित यात्रियों को 15 दिनों में राहत मिलेगी क्योंकि इसमें शामिल सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 


मुख्यमंत्री ने कहा, यातायात को आसान बनाने के लिए यहां पुल को तोड़ा जाएगा। जब तक यह काम नहीं हो जाता, तब तक यातायात की निगरानी और वाहन चालकों की मदद के लिए मौके पर 100 कर्मी तैनात किए जाएंगे। साथ ही भीड़ के समय चांदनी चौक के जरए भारी यातायात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। 

अधिकारियों ने कहा कि एनडीए-बावधन रोड पर चांदनी चौक पर मौजूदा पुलिस को 12 से 15 दिसंबर के बीच ध्वस्त कर  दिया जाएगा और एक नया ओवरपास बनेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed