फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Diwali, there is hope for bumper business in the wedding season

Business: दिवाली के बाद अब शादियों के सीजन में बंपर व्यापार की उम्मीद, इन सेक्टरों को मिलेगी मजबूती

Thu, 23 Oct 2025 04:35 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 23 Oct 2025 04:35 PM IST
सार

केवल नवंबर महीने में ही विवाह के लिए 14 से अधिक शुभ तिथियां बताई गई हैं। इसके बाद दिसंबर के महीने में भी शुभ विवाह की दृष्टि से कई शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। ऐसे में लगभग पूरा नवंबर विवाहों की खरीदारी में व्यस्त रहने वाला है।

विज्ञापन
After Diwali, there is hope for bumper business in the wedding season
शादी के सीजन में व्यापार में आएगी तेजी। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दिवाली और धनतेरस के त्योहारी सीजन में पूरे देश में छः लाख करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होने का अनुमान है। इससे एफएमसीजी उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल उत्पादों, सजावटी वस्तुओं, वाहनों के सेक्टर के साथ-साथ वस्त्र उद्योग से जुड़े व्यापारियों-कंपनियों को लाभ हुआ है। इसके बाद अब विवाहों का सीजन शुरू हो जाएगा। आर्थिक मामलों के जानकारों का अनुमान है कि विवाह के सीजन में भी जीएसटी दरों में कमी का लाभ व्यापार जगत को मिलेगा और इस दौरान व्यापार में तेजी बनी रहेगी। 

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस वर्ष चातुर्मास के बाद एक नवंबर 2025 को देवउठनी एकादशी का व्रत मनाया जाएगा। इसके ठीक एक दिन बाद यानी दो नवंबर को द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का शुभ दिन निर्धारित है। सनातनी परंपरा में इस दिन भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह मनाया जाता है।  इस दिन के साथ ही हिंदू परंपरा के लोग शुभ कार्यों की शुरुआत कर देते हैं। इस दिन से विवाहों के शुभ मुहूर्तों की भी शुरुआत हो जाती है। यानी दिवाली सीजन के एक पखवाड़े के अंदर ही विवाहों के शुभ मुहूर्तों की शुरुआत हो जाएगी। 
विज्ञापन


केवल नवंबर महीने में ही विवाह के लिए 14 से अधिक शुभ तिथियां बताई गई हैं। इसके बाद दिसंबर के महीने में भी शुभ विवाह की दृष्टि से कई शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। ऐसे में लगभग पूरा नवंबर विवाहों की खरीदारी में व्यस्त रहने वाला है। विवाहों की खरीदारी की भारतीय परंपरा को देखते हुए इस दौरान वाहनों, इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों, फर्नीचर, वस्त्रों और एफएमसीजी उत्पादों की भारी मांग बनी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके साथ-साथ सहयोगी सेवाओं के सेक्टर में भी इस दौरान तेजी दिख सकती है। विवाह सीजन के दौरान रिजॉर्ट्स, होटलों और रेस्टोरेंट्स की बुकिंग अपने चरम पर रह सकती है। इसके साथ-साथ पर्यटन और परिवहन के सेवा सेक्टर में भी तेजी बनी रहेगी। इसके पहले दिवाली सीजन में भी सेवा क्षेत्र में 65 हजार करोड़ से अधिक के व्यापार का अनुमान लगाया गया था। 


पर्यटन को भी मिलेगा बूम
साल के अंतिम महीने दिसंबर में पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाई मिल सकती है। दिसंबर महीने के आसपास लोग अपनी वार्षिक छुट्टियों को मनाने के लिए आसपास के हिल स्टेशन से लेकर धार्मिक स्थलों पर घूमने के लिए भी निकलते हैं। ऐसे में इस दौरान भी होटलों-रिजॉर्ट से लेकर परिवहन के सेक्टर में तेजी बनी रहेगी। आर्थिक मामलों के जानकारों का अनुमान है कि नवंबर-दिसंबर के महीने में भी लाखों करोड़ रुपये का व्यापार होगा और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed