फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After detention by police will do hunger strike from home said Hardik patel

हार्दिक पटेल ने पुलिस पर लगाया नजरबंद करने का आरोप, कहा- अब घर से ही करूंगा अनशन

Fri, 24 Aug 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Updated Fri, 24 Aug 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
After detention by police will do hunger strike from home said Hardik patel

पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने गुजरात पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें घर पर ही नजरबंद किया जा रहा है। अब वह घर से बैठकर ही आमरण अनशन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस उनके मकान मालिक को भी धमका रही है ताकि वह उनसे घर खाली करवा दें लेकिन वह ऐसा नहीं करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अभी उनके अग्रीमेंट में 3 महीने की अवधि बाकी है। उन्होंने 25 अगस्त से अनशन शुरू करने की बात कही है।

विज्ञापन


80 पुलिस वाले करते हैं निगरानी

हार्दिक का कहना है कि बीते हफ्ते से पुलिस वाले बिना वर्दी के उनके घर के बाहर घूम रहे हैं। करीब 80 पुलिस वाले ये देखते हैं कि घर में कौन आ जा रहा है। घर में आने वालों से पुलिस पूछताछ भी करती है।
विज्ञापन


हार्दिक ने आगे कहा कि पुलिस ये सब सरकार के इशारे पर ही कर रही है। उनके मकान मालिक को भी घर खाली कराने के लिए इसी कारण से धमकी दी जा रही है। लेकिन अनशन तो होकर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने धमकी देकर उनके घर के पास अनशन के लिए बनाए गए पंडाल को भी हटवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed