फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After arriving from Delhi Eknath Shinde heads to his native village Mahayuti meet likely on Sun news in hindi

Maharashtra CM News: महाराष्ट्र का सीएम कौन? मुंबई में आज शाम होने वाली बैठक टली; शिंदे अपने गांव सतारा रवाना

Fri, 29 Nov 2024 02:33 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 29 Nov 2024 02:33 PM IST
सार

शिवसेना नेता ने बार-बार कहा है कि वह सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और मुख्यमंत्री को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा लिए गए फैसले का पालन करेंगे।

विज्ञापन
After arriving from Delhi Eknath Shinde heads to his native village Mahayuti meet likely on Sun news in hindi
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद से ही मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर महायुति की बैठक हुई। इस बैठक में महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए। बैठक में  महाराष्ट्र के सीएम चेहरे से पर्दा नहीं उठ सका। इस मुद्दे पर आज मुंबई में बैठक होने वाली थी। दिल्ली से मुंबई लौटने के बाद शिंदे अपने पैतृक गांव सतारा के लिए रवाना हो गए। शिंदे ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि महायुति की अगली बैठक शुक्रवार को होगी। सूत्रों ने बताया कि कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे अपने पैतृक गांव दारे की यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में बैठक रविवार को होने की संभावना है। 
विज्ञापन


शिंदे की जगह को लेकर शिवसेना में अलग-अलग दृष्टिकोण
शिवसेना नेता ने बार-बार कहा है कि वह सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और मुख्यमंत्री को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा लिए गए फैसले का पालन करेंगे। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली अगली सरकार में शिंदे की जगह को लेकर शिवसेना में अलग-अलग दृष्टिकोण उभर रहे हैं। शिवसेना में कई नेताओं का कहना है कि अगर भाजपा की तरफ से डिप्टी सीएम पद की पेशकश की जाए तो एकनाथ शिंदे को स्वीकार कर लेना चाहिए। वहीं कुछ नेताओं का मानना है कि मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करना ठीक नहीं। नेताओं ने बताया कि भाजपा द्वारा विधायक दल के नेता की घोषणा के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


अमित शाह के आवास में हुई बैठक में ये नेता भी शामिल
गुरुवार को अमित शाह के आवास पर हुई बैठक को एकनाथ शिंदे ने अच्छी और सकारात्मक बताया। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे भी मौजूद रहे। एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने जेपी नड्डा से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) के महा विकास अघाड़ी गठबंधन को हराकर महायुति ने 288 में 235 सीटें जीती जिसमें से अकेले भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की। इस आधार पर ये तय माना जा रहा है कि महाराष्ट्र का अगला सीएम भाजपा से ही होगा

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed