फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after air india now private airlines also allowed to gaikwad for travelling in thier airlines

AI के बाद अब प्राइवेट एयरलाइंस ने भी गायकवाड़ पर लगा बैन हटाया

Sat, 08 Apr 2017 02:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 08 Apr 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
after air india now private airlines also allowed to gaikwad for travelling in thier airlines
शिवसेना सांसद रवीन्द्र गायकवाड़ - फोटो : Social Media

शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ पर लगे बैन को एयर इंडिया के बाद अब प्राइवेट एयरलाइंस ने भी हटा लिया है। एयर इंडिया की फ्लाइट में मारपीट करने के बाद उनपर ये बैन लगा था। प्राइवेट कंपनियां इंडिगो, जेटएयरवेज, स्पाइस जेट, गो एयर, टाटा ग्रुप एयरलाइन्स और विस्तारा ने एयर इंडिया के साथ गायकवाड़ पर बैन लगा दिया था। लेकिन अब वे अब फ्लाइट्स में भी सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन

 
इससे पहले फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस के एसोसियेट डायरेक्टर उज्जव डे ने बताया कि एयर इंडिया गायकवाड़ की ओर से दिए गए स्टेटमेंट से संतुष्ट है इसलिए उनपर लगा बैन हटा लिया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें वहीं सम्मान दिया जाएगा, जैसा कि उनके स्टाफ मेंमर अपनी सेवा में दिया करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

60 वर्षीय कर्मचारी को अपनी सैंडल से मारा था

after air india now private airlines also allowed to gaikwad for travelling in thier airlines

इससे पहले एयर इंडिया ने शिवसेना के एमपी रविंद्र गायकवाड़ के दिल्ली-मुंबई और मुंबई-दिल्ली के 17 अप्रैल और 24 अप्रैल के टिकट फिर से रद्द कर दिया था। हालांकि शिवसेना के चप्पलबाज सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने अपने किए व्यवहार पर शर्मिंदगी जता ली थी।

गुरूवार को उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर उनसे एयर इंडिया द्वारा उनपर लगाया गया प्रतिबंध हटाने के लिए कहा था।

आपको बता दें कि गायकवाड़ ने एयर इंडिया के 60 वर्षीय कर्मचारी को अपनी सैंडल से मारा था और उसे प्लेन से धक्का देने की कोशिश की थी। ​सांसद की इस हरकत के बाद उनकी हर जगह आलोचना हो रही है। एयर इंडिया ने भी एयर इंडिया से उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया जिससे उन्हें ट्रेन से यात्रा करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed