फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Abhinandan Varthaman returns to India from Pakistan Know what pm modi and other leaders said

अभिनंदन की वतन वापसी: पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक ने जाहिर की खुशी

Sat, 02 Mar 2019 05:19 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 05:19 AM IST
विज्ञापन
After Abhinandan Varthaman returns to India from Pakistan Know what pm modi and other leaders said
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान - फोटो : ANI

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की वतन वापसी पर पूरा देश खुश है। गिरफ्तारी के 55 घंटे बाद रात 9:10 बजे पाकिस्तानी अधिकारियों ने अमृतसर के अटारी बार्डर पर अभिनंदन को भारत को सौंप दिया। अभिनंदन ने जैसे ही भारत की धरती पर कदम रखा अटारी से कन्याकुमारी तक भारत मां का जयघोष गूंज उठा। वायुसेना अधिकारियों के साथ अभिनंदन के माता-पिता ने उनका स्वागत किया। अभिनंदन के स्वागत के लिए शुक्रवार सुबह से ही बॉर्डर पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी। देशभक्ति के गीतों और ढोल की थाप पर सुबह से रात तक लोग थिरकते रहे। हालांकि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के दबाव में प्रक्रिया के नाम पर विंग कमांडर की रिहाई रात तक लटकाया गया। जांबाज अभिनंदन के वतन लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'विंग कमांडर अभिनंदन आपका घर वापसी पर स्वागत है। आपके अदम्य साहस से राष्ट्र गौरवान्वित है। हमारी सेनाएं 130 करोड़ भारतीयों के लिए एक प्रेरणा है। वंदे मातरम।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'घर में आपका स्वागत है। विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पूरे देश को आप पर गर्व है।'


 





रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान आप पर गर्व है। पूरा देश आपकी वीरता और कृतज्ञता की सराहना करता है। विपत्ति के सामने आपने अपने को शांत रखा। आप हमारे युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। आपको सलाम। वंदे मातरम।'


लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा, ‘हमारे देश के इतिहास में यह पहली बार है, जब पाकिस्तान में फंसे किसी भारतीय सैनिक की इस तरह वतन वापसी का मार्ग प्रशस्त हुआ। हम समझ सकते हैं कि हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान को झुका दिया और पड़ोसी देश दबाव में आ गया।’

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा, ‘हमें खुशी है कि अभिनंदन को रिहा किया जा रहा है। अगर वे इसे शांति सद्भाव के तौर पर बता रहे हैं तो हमें इस बात की भी खुशी है लेकिन उन्हें (पाकिस्तान को) अभी बहुत कुछ करना बाकी है।’ 
 



कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'विंग कमांडर अभिनंदन आपकी बहादुरी और जज्बे पर हमें गर्व है। वतन वापसी पर स्वागत और बहुत सारा प्यार।'
 

संघ गर्व कर सकता है कि भारत का एक बेटा 48 घंटे में एक स्वयंसेवक के ‘पराक्रम’ के कारण लौटा है। - स्मृति ईरानी, केंद्रीय कपड़ा मंत्री

लाखों भारतीय लोगों की दुआएं तुम्हारे साथ थीं। मुझे गर्व है कि तुम भारतीय पहले हो और बाद में तमिलनाडु के हो। - वी. नारायणसामी, मुख्यमंत्री, पुडुचेरी

देश अभिनंदन, उनके परिवार, भारतीय वायुसेना और भारत के नेतृत्व और भारत सरकार को सलाम करता है। - किरण बेदी, राज्यपाल, पुडुचेरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed