Updates: असम के चार जिलों में AFSPA छह महीने बढ़ा; रामेश्वरम कैफे धमाके के वांछित आरोपियों पर इनाम का एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के चार जिलों में अगले छह महीनों के लिए अफस्पा (सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम) बढ़ा दिया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराइदेव और शिवसागर जिलों में एक अप्रैल 2024 से छह महीने की अतिरिक्त अवधि के लिए अफस्पा बढ़ाया गया है।
गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
अधिसूचना में कहा गया कि असम राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई है। इसलिए, अब तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराइदेव और शिवसागर जिलों को अशांत क्षेत्र घोषित किया गया है। इन जिलों में 01.04.2024 से छह महीने की अवधि के लिए सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 की धारा 3 के तहत अफस्पा लागू रहेगा।
क्या है अफस्पा?
'अफस्पा' अशांत क्षेत्रों में काम करने वाले सशस्त्र बलों के कर्मियों को सार्वजनिक व्यवस्था के रखरखाव के लिए आवश्यक समझे जाने पर तलाशी लेने, गिरफ्तार करने की शक्तियां देता है। सशस्त्र बलों के संचालन को सुविधाजनक बनाने के लिए अफस्पा(AFSPA) के तहत किसी क्षेत्र या जिले को अशांत क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया जाता है।
आंध्र प्रदेश: रेल यात्री के पास मिला 16 किलोग्राम गांजा
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तन से एक नशा तस्करी की खबर सामने आई है। रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए जन्मभूमि एक्सप्रेस में बैठे एक यात्री से 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि यह गांजा विजयवाड़ा से दिल्ली ले जाया रहा था।
गुजरात में कोस्ट गार्ड की होवरक्राफ्ट इकाई का उद्घाटन
गुजरात के ओखा में भारतीय तटरक्षक की होवरक्राफ्ट इकाई का उद्घाटन किया गया है। इस कार्यक्रम में रक्षा सचिव गिरिधर अरामने, महानिदेशक राकेश पाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
केरल में सड़क दुर्घटना, दो लोगों की मौत
केरल के पथानामथिट्टा जिले के अडूर के पार एक कार एक ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार रात करीब 10.30 बजे हुआ, जिसमें नूरनाडु निवासी अनुजा (37) और उसके दोस्त चारुमूड निवासी हाशिम (31) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनुजा एक स्कूल में अध्यापिका थीं और वे अपने साथी शिक्षकों के साथ एक दौरे से वापस आ रही थीं। कुलकड़ा नाम की जगह पर पहुंचने के बाद अनुजा बस से उतरी और हाशिम के साथ कार में बैठ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा लग रहा है हाशिम द्वारा कार को जानबूझकर सड़क के दूसरी तरफ ले जाया गया। कुल लोगों का कहना है कि महिला ने अपने सहकर्मियों से आत्महत्या की बात पहले भी बताई थी। पुलिस का कहना है कि इस हादसे की फॉरेंसिक जांच होगी, उसके बाद ही असल वजह का पता चल सकेगा।
मुंबई में चार ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, तीन किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद
मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल की बांद्रा यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जेजे और महालक्ष्मी इलाके से चार ड्रग्स सप्लायर्स को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा उनके पास से तीन किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया गया। बरामद किए गए ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में छह करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू हो गई है
मुंबई में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
मुंबई के आनंद नगर मार्केट में आज सुबह एक सब्जी की गाड़ी को लेकर दो समूहों के बीच विवाद हो गया। इस आपसी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 306(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि आपसी संघर्ष के दौरान हवा में चाकू भी लहराए जा रहे थे।
गढ़चिरौली में नक्सली आतंक; पुलिस मुखबिरी के आरोप में आदिवासी की हत्या
सीता राम मीना को नाइजर में भारत की अगली राजदूत होंगी
वडोदरा की महिला को भरना होगा 5000 रुपये का जुर्माना
वडोदरा जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (अतिरिक्त) ने 7 मार्च को पारित अपने आदेश में कहा कि शिकायतकर्ता महिला ने अपने भतीजे की शादी के दौरान ये कपड़े पहनने की योजना बनाई थी। फोरम ने अपने आदेश में कहा, परिधान - तीन ब्लाउज और दो ड्रेस - ठीक से सिले नहीं गए थे। बुटिक को मानसिक उत्पीड़न के लिए शिकायतकर्ता को 5,000 रुपये का भुगतान करने का आदेश देते हैं।
रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में वांछित दो आरोपियों पर 10-10 लाख रुपये के इनाम
दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में दूसरे दिन भी बत्ती रही गुल
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में बिजली उपकरण वाले एक गोदाम में आग लग गई है। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
#WATCH | West Bengal: A fire broke out at a warehouse storing electrical equipment in Nadia. Four fire tenders are at the spot; dousing operations are underway. pic.twitter.com/aKlkZshyEg
— ANI (@ANI) March 29, 2024
असम के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह होने वाली पेट्रोल पंप डीलर्स की हड़ताल टल गई है। नॉर्थ ईस्ट इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (ग्रेटर गुवाहाटी यूनिट) ने कई मांगों को लेकर शनिवार सुबह 5 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक पेट्रोल पंप बंद करने का आह्वान किया था। डीलर्स की मांगों में कमीशन में संशोधन भी शामिल है, जो 2017 से लंबित है। एक नेता ने कहा कि सरकार के हस्तक्षेप के बाद हमने हड़ताल टालने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हम अपने मुद्दों के समाधान के लिए तेल कंपनियों के साथ बातचीत करेंगे। असम सरकार द्वारा पेट्रोलियम डीलरों और खुदरा विक्रेताओं को आवश्यक सेवा रखरखाव (असम) अधिनियम के तहत लाने के फैसले के कुछ घंटों बाद हड़ताल की घोषणा की गई थी।
सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका पर 1 अप्रैल को सुनवाई करेगा। बालाजी को पिछले साल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। जस्टिस एएस ओका और जस्टिस उज्ज्ल भुइयां की पीठ इस मामले में सुनवाई करेगी। बालाजी ने मद्रास हाईकोर्ट के 28 फरवरी के आदेश को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में कुकी लिबरेशन आर्मी के एक कैडर मिन्सी को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मिन्सी को बृहस्पतिवार को बिजांग से पकड़ा था। उसके कब्जे से मैगजीन के साथ एक सेल्फ-लोडिंग राइफल, एक एके-56 राइफल, इंसास 5.56 मिमी की एक मैगजीन और 216 जिंदा राउंड जब्त किए गए।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में वांछित दो प्रमुख आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जानकारी देने वालों को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। ये आरोपी मुसाविर हुसैन शाजिब उर्फ शाजेब और अब्दुल मथीन अहमद ताहा उर्फ अब्दुल मथीन ताहा हैं। ताहा ने पहचान छिपाने के लिए हिंदू नामों का इस्तेमाल किया था।
पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने शुक्रवार को कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कोई नेता नहीं है, जो राष्ट्रीय स्तर पर सभी समस्याओं का समाधान कर सके। जनता दल (सेक्युलर) के संस्थापक ने कर्नाटक में सभी 28 लोकसभा सीटें जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी पार्टी और भाजपा के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत पर बल दिया। देवगौड़ा ने पूर्व सीएम व भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अतीत में जो कुछ भी हुआ उन्हें भूल जाना चाहिए। भाजपा-जद (एस) की समन्वय बैठक में देवगौड़ा ने कहा, हमारे प्रतिद्वंद्वी बहुत मजबूत हैं। मतभेद भुलाए बगैर यह मत सोचिए कि हम सभी 28 सीटें जीतने जा रहे हैं।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। इसके नेता खुद को देश के कानून से ऊपर समझते हैं। उन्होंने यह टिप्पणी चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के पास पैसे नहीं होने को लेकर राहुल गांधी के बयान पर की। ठाकुर ने कहा कि देश में 1947 में पहला जीप घोटाला कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ। कांग्रेस सरकार के समय बोफोर्स घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला समेत अन्य कई घोटाले हुए। इसके पैसे कहां गए? राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे पर आयकर नहीं लगता, पर सभी दलों को आयकर रिटर्न भरना होता है। क्या कांग्रेस इतनी व्यस्त थी कि वह आयकर रिटर्न नहीं भर पाई? क्या इनके लिए हम नए कानून बना दें ताकि ये भ्रष्टाचार करें और इनके ऊपर कार्रवाई भी न हो? ये आयकर रिटर्न न भरें और इनसे कोई पूछे भी न? देश के कानून, नियम और संस्थाएं देश के संविधान के नियम से चलती हैं। अगर देश के अन्य सभी राजनीतिक दल अपना आयकर रिटर्न भर सकते हैं तो राहुल गांधी की पार्टी क्यों नहीं भर सकती?
लोकसभा चुनाव के पहले असम के उदालगुड़ी में एक वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन गायब मिली है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मामले की प्रारंभिक जांच करने के लिए एक संयुक्त निर्वाचन अधिकारी को नियुक्त किया गया है। साथ ही कहा कि हो सकता है खराब होने की वजह से लौटाई गई हो।
ओडिशा में तीन बार के कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह भोई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के साथ 38 साल का साथ छोड़ने वाले भोई सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गए। वहीं भाजपा के दो नेताओं नीलगिरि से विधायक सुकांत नायक और कटक जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद्र बेहरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। ये दोनों नेता जल्द ही बीजद में शामिल होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे खत में सुरेंद्र सिंह भोई ने कहा कि व्यक्तिगत कारणों से मैं प्राथमिक सदस्यता और बोलांगीर जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद के साथ-साथ पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं आपको 38 वर्षों तक जुनून, समर्पण और अनुशासन के साथ पार्टी और राज्य की सेवा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देता हूं। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद भोई ने बीजद मुख्यालय संखा भवन जाकर सत्तारूढ़ दल का दामन थाम लिया।