फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AFSPA extended in 4 districts in Assam, withdrawn from 4 others: DGP

Assam: चार जिलों में छह महीनों के लिए बढ़ाया गया AFSPA; चार अन्य जिलों से 'अशांत क्षेत्र' का टैग हटा

Sun, 01 Oct 2023 06:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Oct 2023 06:56 PM IST
सार

डीजीपी ने बताया कि आज से असम के केवल चार जिलों डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, शिवसागर और चराइदेव में अफस्पा लागू होगा। वहीं, जोरहाट, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और दीमा हसाओ से अफस्पा एक अक्तूबर से हटा लिया गया है।' 

विज्ञापन
AFSPA extended in 4 districts in Assam, withdrawn from 4 others: DGP
AFSPA - फोटो : Social Media

विस्तार

सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम या अफस्पा को राज्य के चार जिलों में छह और महीनों के लिए बढ़ा दिया गया है। असम पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

इन जिलों में बढ़ाया और हटाया गया अफस्पा
हालांकि, डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने असम पुलिस दिवस 2023 समारोह में कहा कि अफस्पा को लागू करने की अनुमति देने वाला 'अशांत क्षेत्र' टैग चार अन्य जिलों से हटा लिया गया है। उन्होंने कहा, 'आज से असम के केवल चार जिलों में अफस्पा लागू होगा। ये डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, शिवसागर और चराइदेव हैं।' डीजीपी ने बताया कि जोरहाट, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और दीमा हसाओ से अफस्पा एक अक्तूबर से हटा लिया गया है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बलों को यह विशेष अधिकार देता है कानून
असम सरकार ने पिछली बार इन आठ जिलों में अफस्पा के तहत अशांत क्षेत्र अधिसूचना को एक अप्रैल से अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया था। यह विशेष कानून सुरक्षा बलों को अभियान चलाने और किसी को भी बिना किसी पूर्व वारंट के गिरफ्तार करने का अधिकार देता है। इसके अलावा, अगर सुरक्षा बल किसी की गोली मारकर हत्या भी करते हैं तो यह कानून सुरक्षा बलों को गिरफ्तारी और मुकदमे से छूट देता है।
 

विज्ञापन

'पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की कड़ी मेहनत से आई शांति'
डीजीपी सिंह ने कहा, 'पिछले 30-40 वर्षों के दौरान अस्थिर दौर से गुजरने के बाद असम शांतिपूर्ण स्थिति में पहुंच गया है। असम पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की कड़ी मेहनत के कारण हमारे पास यह शांतिपूर्ण माहौल है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं।' उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान सभी बलों के कांस्टेबलों जैसे निचले रैंक के कर्मियों से सबसे अधिक योगदान मिला। 

'कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार कर रही पुलिस'
उन्होंने यह भी कहा, 'मैं कहना चाहूंगा कि हम होमगार्ड और वीडीपी (ग्राम रक्षा दल) के योगदान को नहीं भूल सकते। हमारे पास करीब 25,000 वीडीपी और 10,000 होमगार्ड हैं।' उन्होंने  कहा कि असम पुलिस राज्य की समग्र कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार की दिशा में लगातार काम कर रही है।
 

समीक्षा के बाद हर छह महीने में बढ़ाया जाता है अफस्पा
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने नौ सितंबर को बताया था कि मंत्रिमंडल ने शेष आठ जिलों से अफस्पा के तहत 'अशांत क्षेत्र' का टैग हटाने की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। अफस्पा को पहली बार नवंबर 1990 में असम में लागू किया गया था और राज्य सरकार द्वारा समीक्षा के बाद तब से हर छह महीने में इसे बढ़ाया जाता रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed