{"_id":"635c9177d0ff73589173bb33","slug":"african-swine-fever-cases-found-in-kerala-kottayam-in-private-pig-farm-67-pigs-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: कोट्टायम के निजी पिग फार्म में मिले अफ्रीकी स्वाइन फीवर के मामले, 19 सूअरों की मौत, बाकी को मार डाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: कोट्टायम के निजी पिग फार्म में मिले अफ्रीकी स्वाइन फीवर के मामले, 19 सूअरों की मौत, बाकी को मार डाला
Sat, 29 Oct 2022 08:05 AM IST
कुमार सम्भव जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम
Published by: कुमार सम्भव जैन
Updated Sat, 29 Oct 2022 08:05 AM IST
सार
महामारी विज्ञानी राहुल एस. ने बताया, 'अफ्रीकी स्वाइन फीवर का पहला मामला 13 अक्तूबर को सामने आया था, जिसके बाद अगले दो-तीन दिन के दौरान फार्म में छह-सात सूअरों की मौत हो गई।
विज्ञापन
महामारी विज्ञानी राहुल एस
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल के कोट्टायम जिले के मीनाचिल में एक निजी पिग फार्म में अफ्रीकी स्वाइन फीवर के मामले सामने आए हैं। यह जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
13 अक्तूबर को सामने आया पहला मामला
महामारी विज्ञानी राहुल एस. ने बताया, 'अफ्रीकी स्वाइन फीवर का पहला मामला 13 अक्तूबर को सामने आया था, जिसके बाद अगले दो-तीन दिन के दौरान फार्म में छह-सात सूअरों की मौत हो गई। इसके बाद जांच के लिए सैंपल भेजे गए, जिनसे अफ्रीकी स्वाइन फीचर की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
किसान के सभी सूअरों की मौत
महामारी विज्ञानी ने बताया कि किसान के पास कुल 67 सूअर थे, जिनमें से 19 पहले ही मर चुके थे। वहीं, 48 सूअरों को हमारी टीम ने खत्म कर दिया। इस इलाके में जानवरों के परिवहन, बिक्री, जानवरों के मांस की बिक्री और जानवरों को ले जाने वाले वाहनों पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन