फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Advisor to PMO of Maharashtra's educationist daughter Sweden

भारतीय मूल की नीला पाटिल स्वीडन के प्रधानमंत्री की सलाहकार बनीं

Wed, 06 Feb 2019 05:06 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, अहमदनगर
भाषा, अहमदनगर Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 06 Feb 2019 05:06 PM IST
सार

  • इकॉनोमिक्स में स्नानक हैं नीला विखे पाटिल
  • गोथनबर्ग स्कूल ऑफ बिजनेस से किया एमबीए 
  • स्टॉकहोम में नगर परिषद सदस्य भी हैं नीला 

विज्ञापन
Advisor to PMO of Maharashtra's educationist daughter Sweden
नीला विखे पाटिल

विस्तार

भारतीय मूल की नीला विखे पाटिल को स्वीडन के प्रधानमंत्री कार्यालय में राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। 32 वर्षीय नीला विखे महाराष्ट्र के जाने-माने शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में गर्व का माहौल है।

विज्ञापन


नीला विखे पाटिल सोशल डेमोक्रेट नेता स्टीफन लोफवेन के साथ काम करेंगी, जिन्हें पिछले महीने स्वीडन का प्रधानमंत्री चुना गया था। नीला के पिता ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीला को स्टॉकहोम नगर निगम की नगर परिषद में भी चुना गया है। नीला सालों से स्वीडन में ही रह रही हैं। 
विज्ञापन


नीला विखा पाटिल मेड्रिड के गोथनबर्ग स्कूल ऑफ बिजनेस से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है, जबकि एमबीए की पढ़ाई भी उन्होंने इसी कॉलेज की है। नीला के पिता ने बताया कि स्वीडन का आकर्षण भारत की तरफ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वीडन के प्रधानमंत्री पीएम मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के समर्थक रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत भी स्वीडन के लिए तेजी से उभरता हुआ बाजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed