Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR to Election Commission: Set up team to audit self-declaration form compliance by parties in Gujarat polls

ADR: गुजरात चुनाव में स्व घोषणा फॉर्म के अनुपालन की ऑडिट के लिए गठित करें टीम, ADR ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Thu, 18 Jan 2024 08:54 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 08:54 PM IST
सार

चुनाव आयोग को मिले पत्र में फॉर्म सी-7 और सी-8 में पाई गई विसंगतियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था। एडीआर ने कहा कि चुनाव आयोग को स्थानीय समाचार पत्रों के लिए फॉन्ट आकार, भाषा और प्रारूप से संबंधित अस्पष्टताओं को स्पष्ट करते हुए संशोधित दिशा निर्देश जारी करने चाहिए।

विज्ञापन
ADR to Election Commission: Set up team to audit self-declaration form compliance by parties in Gujarat polls
चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने चुनाव आयोग से कहा कि गुजरात चुनाव में पार्टियों द्वारा स्व घोषणा फॉर्म सी-7 और सी-8 के अनुपालन की ऑडिट के लिए टीम गठित करें। गौरतलब है कि फॉर्म सी-7 और सी-8 राजनीतिक दलों के लिए समाचार पत्रों, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और दलों की वेबसाइटों पर लंबित आपराधिक मामलों वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी प्रकाशित करने के लिए, जिन्हें उम्मीदवार के रूप में चुना गया हो।  
विज्ञापन

 
चुनाव आयोग को मिले पत्र में फॉर्म सी-7 और सी-8 में पाई गई विसंगतियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था। एडीआर ने कहा कि चुनाव आयोग को स्थानीय समाचार पत्रों के लिए फॉन्ट आकार, भाषा और प्रारूप से संबंधित अस्पष्टताओं को स्पष्ट करते हुए संशोधित दिशा निर्देश जारी करने चाहिए। इस बात पर जोर दिया गया है कि सी-7 फॉर्म को उसी प्रारूप में प्रकाशित किया जाना चाहिए जैसा चुनाव आयोग ने 2018 और 2020 के लिए समान प्रारूप दिया था। 
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि दिशा निर्देशों को पूरी तरह से गुजराती में अनुवादित करने और राज्य के सभी राजनीतिक दलों के बीच प्रसारित करने की जरूरत है, जिससे उन्हें समाचार पत्रों, टीवी चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों सहित कई मीडिया चैनलों के माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध कराया जा सके। एडीआर ने कहा कि सी-8 फॉर्म में संशोधन किया जाना चाहिए ताकि प्रकाशन की लागत के साथ-साथ सी-7 फॉर्म के प्रकाशन की तारीख भी शामिल की जा सके। साथ ही कहा कि राजनीतिक दलों को सी-8 फॉर्म में एक विस्तृत और स्पष्ट घोषणा देनी होगी, जिसमें आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या और उन उम्मीदवारों की कुल संख्या का उल्लेख हो, जिनके लिए सी-7 फॉर्म प्रकाशित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed