फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR report Criminal cases against 33 percent Rajya Sabha MPs 14 percent billionaires

ADR Report: राज्यसभा के 33 फीसदी सांसदों के खिलाफ क्रिमिनल केस, 14 फीसदी अरबपति; 18 फीसदी पर गंभीर मामले दर्ज

Sat, 02 Mar 2024 07:43 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 07:43 AM IST
सार

भाजपा के 90 में से 10 सदस्यों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कांग्रेस के 28 में से 9, टीएमसी के 13 में से 3, राजद के छह में से 2, माकपा के 5 में से 2 सदस्यों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं।

विज्ञापन
ADR report Criminal cases against 33 percent Rajya Sabha MPs 14 percent billionaires
राज्यसभा - फोटो : social media

विस्तार

राज्यसभा के 225 मौजूदा सदस्यों में से 33 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की है। इनमें से 18 प्रतिशत के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास समेत गंभीर आपराधिक मामले हैं। उच्च सदन के मौजूदा इन सदस्यों की कुल संपत्ति 19,602 करोड़ रुपये है। इनमें से 14 प्रतिशत यानी 31 सदस्य अरबपति हैं।
विज्ञापन


एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रीफॉर्म (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) ने चुनाव आयोग को सौंपे हलफनामे के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार हलफनामे में चार सदस्यों ने बताया है कि उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। जिन 225 सदस्यों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है उनमें से 75 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों और 40 ने गंभीर आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा के 90 राज्यसभा सदस्यों में से 23 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है। कांग्रेस के 28 सांसदों में से 14, तृणमूल कांग्रेस के 13 में से पांच, राजद के छह में से चार, माकपा के पांच में से चार यानी 80 प्रतिशत और आम आदमी पार्टी के 10 में से तीन सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। वाईएसआरसीपी के 11 में चार सदस्यों और द्रमुक के 10 में से दो सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के 10 सदस्यों पर गंभीर मामले
भाजपा के 90 में से 10 सदस्यों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कांग्रेस के 28 में से 9, टीएमसी के 13 में से 3, राजद के छह में से 2, माकपा के 5 में से 2 सदस्यों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। आप का 10 में से एक सांसद पर गंभीर आपराधिक केस दर्ज है। वाईएससीआरपी के 11 में से 3 सदस्यों और द्रमुक के 10 में से एक सदस्य पर इस श्रेणी में मामला दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed