{"_id":"58b83a9f4f1c1b8759830805","slug":"admin-arrested-after-objectionable-video-share-in-whatsapp-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला आपत्तिजनक वीडियो, एडमिन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला आपत्तिजनक वीडियो, एडमिन गिरफ्तार
amarujala.com
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सएप पर बने न्यूज ग्रुप में एक व्यक्ति ने समाज में जहर घोलने वाला एक वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो में एक विशेष समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री के पक्ष में वोट न करने पर अश्लील बातें की गई हैं। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ग्रुप एडमिन को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पुलिस ग्रुप में वीडियो शेयर करने वाले को भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
एसएसआई दिनेश प्रताप सिंह ने तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह डीएम रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उस समय नगर कोतवाल का सीयूजी नंबर 9454****63 है। एसएसआई ने बताया कि सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सएप पर दिनांक टाइम्स न्यूज नाम से ग्रुप बना हुआ है। उस ग्रुप का एडमिन जयप्रकाश उर्फ जेपी गुप्ता है। उस ग्रुप में नगर कोतवाल का सीयूजी नंबर भी जुड़ा हुआ है। बुधवार शाम ग्रुप पर मोबाइल नंबर 9759****50 से धर्मवीर नाम के व्यक्ति द्वारा एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर कर दिया।
विज्ञापन
वीडियो में एक विशेष समुदाय के व्यक्ति से प्रधानमंत्री भारत सरकार के पक्ष में वोट न करने वालों को अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है। एसएसआई ने बताया कि इस तरह के वीडियो सोशल साइट पर वायरल होने से समाज में अशांति फैल सकती है। नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्रुप एडमिन जयप्रकाश को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस वीडियो शेयर करने वाले युवक के बारे में जानकारी करके पकड़ने में जुटी है। बता दें कि यह कार्रवाई रिहान द्वारा समाज में जहर घोलने वाली वीडियो वायरल करने के बाद पुलिस अलर्ट है। जिसके चलते पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यह कार्रवाई की है।