फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   adiya Thackeray said the new government has lost lakhs of jobs in Maharashtra

Mumbai: आदित्य ठाकरे बोले-एकनाथ सरकार की वजह से गई 1.7 लाख नौकरियां, अघाड़ी सरकार की अहम थी दोनों परियोजना

Fri, 16 Sep 2022 10:23 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 10:23 PM IST
सार

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद विपक्ष के निशाने पर उद्योग मंत्री उदय सामंत भी आ गए है।

विज्ञापन
adiya Thackeray said the new government has lost lakhs of jobs in Maharashtra
aaditya thackeray - फोटो : social media

विस्तार

गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद विपक्ष के निशाने पर उद्योग मंत्री उदय सामंत भी आ गए है। शिवसेना नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने उद्योग मंत्री उदय सामंत पर परियोजनाओं को गंवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, महाविकास अघाड़ी सरकार ने वेदांत-फॉक्सकॉन परियोजना को लाने के लिए बहुत मेहनत की थी, लेकिन एकनाथ शिंदे सरकार की अज्ञानता ने करीब 1.7 लाख नौकरियों को खो दिया है। ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण कंपनी फॉक्सकॉन और खनन समूह वेदांता ने संयुक्त रूप से गुजरात के अहमदाबाद में संयंत्र लगा रही है। हालांकि, गुजरात से पहले इस प्लांट को महाराष्ट्र में लगाया जाना था।
विज्ञापन


मीकंडक्टर संयंत्र पर आए एकनाथ शिंदे विपक्ष के निशाने पर
1.54 लाख करोड़ रुपये का सेमीकंडक्टर संयंत्र को गुजरात में स्थापित करने की घोषणा की गई है। जिसके बाद विपक्षी दलों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  एकनाथ शिंदे सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। सेमीकंडक्टर संयंत्र के स्थान परिवर्तन को कांग्रेस ने ‘अपशगुन’ होने का आरोप लगा दिया। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने कहा कि संयंत्र छीना गया है। 
विज्ञापन


आदित्य बोले-हमारी सरकार के लिए अहम थी यह परियोजना
 शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि  महा विकास अघाड़ी सरकार के लिए यह परियोजना अहम थी। महाराष्ट्र में यह संयंत्र लगना भी लगभग तय था, लेकिन मौजूदा एकनाथ शिंदे ने निवेशकों का विश्वास खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार एकड में स्थापित होगा यह संयंत्र
सेमीकंडक्टर संयंत्र की स्थापना कर वेदांता और फॉक्सकॉन चिप्स का निर्माण करेगी। फॉक्सकॉन-वेदांत के संयुक्त उद्यम की डिस्प्ले एफएबी विनिर्माण इकाई, सेमीकंडक्टर असेंबलिंग और टेस्टिंग इकाई राज्य के अहमदाबाद जिले में 1000 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित की जाएगी। दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी  60 और 40 प्रतिशत की होगी। 


मंगलवार को हुआ एमओयू साइन
मंगलवार को वेदांत के चेयरमैन ने गुजरात सरकार के साथ एमओयू पर साइन किया है। वेदांता के चेयरमैन ने कहा कि यह संयंत्र दो साल में उत्पादन शुरू कर देगा। स्थानीय निर्माण से लैपटॉप और टैबलेट की कीमतों में कमी आएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed