फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adhir Ranjan Chowdhury gave controversial statement on BJP, says they are abusing lord rama devotee

महात्मा गांधी के असली अनुयायी कौन? लोकसभा में भिड़ी भाजपा-कांग्रेस

Tue, 04 Feb 2020 01:13 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 04 Feb 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
Adhir Ranjan Chowdhury gave controversial statement on BJP, says they are abusing lord rama devotee
प्रह्लाद जोशी-अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI

अक्सर अपने बिगड़े बोल और विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने फिर आपत्तिजनक बयान दिया है। भाजपा सांसद अनंत हेगड़े के महात्मा गांधी को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने भाजपा को कहा की ये लोग महात्मा को गाली देते हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अधीर रंजन ने लोकसभा में कहा, 'आज ये महात्मा गांधी को गाली देते हैं। ये राम के पुजारी का अपमान कर रहे हैं।' जिसके बाद भाजपा के तमाम सांसदों ने अपनी सीट से खड़े होकर विरोध किया। इससे पहले भाजपा सांसद अनंत हेगड़े के महात्मा गांधी को लेकर दिए बयान पर विपक्ष ने लोकसभा में हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीर के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'हम भाजपा के लोग असली भक्त हैं। हम महात्मा गांधी के असली अनुयायी हैं। ये लोग सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे 'नकली' गांधी के अनुयायी हैं।' 

हेगड़े ने स्वतंत्रता आंदोलन को बताया था ड्रामा

बंगलूरू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेगड़े ने कहा था कि कैसे ‘ऐसे लोग’ भारत में महात्मा पुकारे जाते हैं। उन्होंने कहा था, 'पूरा स्वतंत्रता आंदोलन अंग्रेजों की सहमति और समर्थन से खेला गया एक बड़ा ड्रामा था। सत्याग्रह और भूख हड़ताल भी ड्रामा था। ये तथाकथित नेता एक बार भी पुलिस द्वारा नहीं पीटे गए।'



उत्तर कन्नडड से सांसद ने कहा था कि यह वास्तविक लड़ाई नहीं बल्कि तालमेल से किया स्वतंत्रता आंदोलन था। उन्होंने कहा था कि लोग कांग्रेस का यह कहते हुए समर्थन करते हैं कि अनशन और सत्याग्रह के कारण देश को आजादी मिली, लेकिन यह सत्य नहीं है। ब्रिटिश शासक सत्याग्रह नहीं बल्कि निराशा और कुंठा के कारण देश छोड़कर गए।

'अंग्रेजों के चमचों के कार्यकर्ताओं से गांधी को नहीं चाहिए सर्टिफिकेट'

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने हेगड़ के बयान पर कहा था, 'महात्मा गांधी को देशप्रेम का सर्टिफिकेट उस पार्टी से नहीं चाहिए जो गोरों की सरकार के चमचे थे, अनंत हेगड़े उस संगठन से आते हैं जिन्होंने तिरंगे का विरोध किया, संविधान का विरोध किया, जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया।'

भगवा दल के लोग ही ऐसे बयान दे सकते हैं: गहलोत

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हेगड़े का बयान निंदनीय है। भगवा दल के लोग ही ऐसे बयान दे सकते हैं क्योंकि इन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में न तो हिस्सा लिया और न ही देश के लिए बलिदान दिया। इस तरह के बयान उनकी मानसिकता को दर्शाते हैं और गांधी जी के प्रति उनके मन में कोई सम्मान नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed