WB: 'TMC दुविधा में है', सीट बंटवारे पर बोले अधीर रंजन; तृणमूल का पलटवार, कहा- वह पहले अपना पक्ष स्पष्ट करें
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि टीएमसी की दुविधा यह है कि अगर बंगाल में गठबंधन को ज्यादा महत्व दिया जाता है तो मोदी सरकार उनके खिलाफ ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीएमसी अभी भी दुविधा में है: अधीर रंजन चौधरी
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "वे (टीएमसी) अभी भी दुविधा में हैं। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी की तरफ से आधिकारिक रूप से इस पर हां या ना होनी चाहिए। वे आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बोल रहे हैं, क्योंकि वे दुविधा में हैं। उनकी पहली दुविधा यह है कि अगर वे इंडिया गठबंधन के अलग अकेले चुनाव लड़ते हैं तो पश्चिम बंगाल की अल्पसंख्यक उनके खिलाफ मतदान कर सकते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "वहीं दूसरी दुविधा यह है कि अगर बंगाल में गठबंधन को ज्यादा महत्व दिया जाता है तो मोदी सरकार उनके खिलाफ ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करेंगी। इन दो दुविधाओं के कारण टीएमसी स्पष्ठ फैसला नहीं ले पा रही है। हो सकता है कि दिल्ली में कुछ बात हो सकती है, लेकिन इसे लेकर मेरे पास कोई जानकारी नहीं है।"
#WATCH | Murshidabad: West Bengal Congress President and MP Adhir Ranjan Chowdhury says, "They (TMC) are in a dilemma. There should be an official yes or no from the party Supremo (Mamata Banerjee). They are not saying officially that the process of forging the alliance has… pic.twitter.com/XtqmPeFtLI
— ANI (@ANI) February 24, 2024
अधीर रंजन के बयान पर टीएमसी का पलटवार
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर टीएमसी सांसद ने प्रकिक्रिया दी है। उन्होंने अधीर रंजन पर टीएमसी को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "अधीर रंजन पहले अपना पक्ष स्पष्ट करें। सभी जानते हैं कि पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने टीएमसी को बदनाम करने की पूरी कोशिश की है। ऐसा करके उन्होंने भाजपा को बढ़ावा दिया है।"
#WATCH | On West Bengal Congress President and MP Adhir Ranjan Chowdhury's statement, TMC MP Santanu Sen says, "Adhir Chowdhury should first clear his stand. Everyone knows that for the past few years, he has been doing everything possible to malign the anti-BJP force TMC and… https://t.co/Qt2VMVFMQg pic.twitter.com/HW6Ompjkhn
— ANI (@ANI) February 24, 2024
टीएमसी के लिए दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे: जयराम रमेश
इससे पहले कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि टीएमसी के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। वहीं टीएमसी ने भी बताया कि वे इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाना चाहती है और उनका सबसे बड़ा मकसद भाजपा को हराना है। वहीं शुक्रवार को टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन ने कहा कि उनकी पार्टी के पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों, असम की कुछ सीट और मेघालय की एक सीट पर चुनाव लड़ने के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। बता दें कि कांग्रेस और टीएमसी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पा रही है, जिसके चलते दोनों दलों में गठबंधन की बातचीत रुक गई थी। हालांकि अब कहा जा रहा है कि दोनों दलों में फिर से बातचीत शुरू हो गई है।