फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADGP in charge of recruitment transferred days after police SI recruitment scam came to fore in Karnataka

कर्नाटक: कुछ दिन पहले सामने आया था एसआई भर्ती में घोटाला, अब हुआ प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का तबादला

Wed, 27 Apr 2022 05:52 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 27 Apr 2022 05:52 PM IST
सार

यह भर्ती घोटाला प्रदेश के कलबुर्गी जिले में सामने आया था। इसमें अफजलपुर के विधायक के गनमैन समेत 10 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
ADGP in charge of recruitment transferred days after police SI recruitment scam came to fore in Karnataka
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

कर्नाटक पुलिस में सहायक निरीक्षक (एसआई) के पदों पर भर्ती के लिए बड़े स्तर पर अनियमितताओं का मामला सामने आया था। मामले में बुधवार को राज्य सरकार ने इन भर्तियों के लिए प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) अमृत पॉल का तबादला कर दिया।

विज्ञापन


इस संबंध में जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में बेंगलुरु में अपराध व तकनीकी सेवाओं के प्रभारी आर हितेंद्र फिलहाल पुलिस में भर्ती का काम भी संभालेंगे। आदेश के अनुसार पॉल को अब आंतरिक सुरक्षा प्रभाग में एडीजीपी के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


यह भर्ती घोटाला प्रदेश के कलबुर्गी जिले में सामने आया था। इसमें अफजलपुर के विधायक के गनमैन समेत 10 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं। राज्य में कई हाईप्रोफाइल नेताओं की करीबी एक भाजपा नेता फरार है जबकि उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी ने दिए केवल 21 सवालों के उत्तर, अंक मिले 100 फीसदी
यह मामला तब सामने आया था जब एक परीक्षार्थी को 100 फीसदी अंक मिले थे। जबकि, उसने एक प्रश्न पत्र में केवल 21 सवालों के उत्तर ही दिए थे। जानकारी के अनुसार राज्य में एसआई के 545 पदों के लिए 54 हजार से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे।

सीआईडी कर रही जांच, 75-80 लाख रुपये तक की रिश्वत ली गई
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि अभ्यर्थियों से रिश्वत के रूप में 75 से 80 लाख रुपये की राशि ली गई थी। इस मामले की जांच फिलहाल राज्य का अपराध जांच विभाग (सीआईडी) कर रहा है।


विधायक प्रियंक खड़के को भेजा समन, जारी की है ऑडियो क्लिप
सीआईडी ने कलबुर्गी में छितरपुर विधानसभा से विधायक प्रियंक खड़गे को समन भेजा है। उन्होंने घोटाले से जुड़े कुछ खुलासे किए हैं और एक ऑडियो क्लिप जारी की है। प्रियंक के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे भी गुलबर्गा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed