फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adenovirus deaths: BJP stir in Bengal Assembly over Adenovirus deaths

Adenovirus: भाजपा ने ममता सरकार से एडिनोवायरस से हुई मौतों पर मांगा जवाब, सदन में किया विरोध-प्रदर्शन

Thu, 09 Mar 2023 10:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 09 Mar 2023 10:45 PM IST
सार

भाजपा विधायकों ने एडिनोवायरस पर चर्चा करते हुए एक स्थगन प्रस्ताव पेश किया, लेकिन स्पीकर बिमान बनर्जी ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया, जिससे भाजपा के विधायकों ने सदन में ही विरोध-प्रदर्शन हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Adenovirus deaths: BJP stir in Bengal Assembly over Adenovirus deaths
ममता बनर्जी(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में एडिनोवायरस की वजह से हो रही मौतों पर भाजपा ने ममता सरकार को सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार पर एडिनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए कुछ न करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जवाब मांगा है। 
विज्ञापन

विधानसभा सत्र के पहले भाग के अंत में भाजपा विधायकों ने एडिनोवायरस पर चर्चा करते हुए एक स्थगन प्रस्ताव पेश किया, लेकिन स्पीकर बिमान बनर्जी ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया, जिससे भाजपा के विधायकों ने सदन में ही विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद स्पीकर ने सदन को स्थगित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Adenovirus deaths: BJP stir in Bengal Assembly over Adenovirus deaths
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
पत्रकारों से बातचीत के दौरान विपक्ष दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हम सदन में एडिनोवायरस पर चर्चा करना चाहते थे। हालांकि, इसके लिए अनुमति नहीं दी गई। इसलिए हमने विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार इससे जुड़े तथ्यों और मौत के आंकड़ों को छिपा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सभा में एडिनोवायरस की वजह से छह बच्चों के मरने की पुष्टि की थी। इसके अलावा लोगों को फेस मास्क का फिर से उपयोग करने की सलाह भी दी गई। 

सदन में भाजपा के विरोध प्रदर्शन पर राज्य के मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि विपक्षी दल ने मुख्यमंत्री के भाषण से दूर रहने और फिर सदन में उसी मुद्दे पर चर्चा करने की आदत बना ली है। उन्होंने राज्य सरकार के बचाव में विपक्षी दल पर गैर जिम्मेदार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी मुख्यमंत्री सदन में किसी मुद्दे पर भाषण देती हैं, तो विपक्षी दल अनुपस्थित रहता है। बाद में उसी मुद्दे पर जवाब मांगता है। विपक्ष इतने गैर जिम्मेदार क्यों है?  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed