फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adar Poonawalla claims Indian Covid vaccines better than Pfizer and Moderna saying the do not give enough protection

अदार पूनावाला का दावा: फाइजर और मॉडर्ना से बेहतर हैं कोरोना के 'मेड इन इंडिया' टीके, मिलती है ज्यादा सुरक्षा

Wed, 13 Apr 2022 04:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 13 Apr 2022 04:50 PM IST
सार

पूनावाला ने कहा कि फाइजर और मॉडर्ना जैसे टीकों के मुकाबले भारतीय टीके कोरोना संक्रमण के खिलाफ कहीं बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
Adar Poonawalla claims Indian Covid vaccines better than Pfizer and Moderna saying the do not give enough protection
अदार पूनावाला - फोटो : फाइल

विस्तार

भारतीय सीरम संस्थान (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने बुधवार को दावा किया कि कोरोना वायरस के 'मेड इन इंडिया' टीकों ने संक्रमण के खिलाफ फाइजर और मॉडर्ना जैसी एमआरएनए टीकों के मुकाबले अधिक सुरक्षा प्रदान की है। एसआईआई कोविशील्ड का उत्पादन करता है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार पूनावाला ने कहा कि यह अच्छा है कि फाइजर और मॉडर्ना जैसे टीकों को भारत में नहीं लाया गया। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देशओं में लोग दूसरी और तीसरी बूस्टर खुराक ले चुके हैं और फिर भी संक्रमित हो रहे हैं। लेकिन, भारत में हमारे टीकों ने अच्छी सुरक्षा दी है। 
विज्ञापन


कोविशील्ड टीके के निर्यात के सवाल पर पूनावाला ने कहा कि भारत ने इसे अब तक 80 से अधिक देशों को निर्यात किया है। उन्होंने कहा, 'हम अब तक 80 से अधिक देशों को 10 करोड़ से अधिक खुराकें पहुंचा चुके हैं। अब मामले कम हो रहे हैं इसलिए इनकी मांग कम हो रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनावाला ने यह भी कहा कि जिन देशों में लोगों को एमआरएनए टीका दिया गया है, वहां कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और बड़ी संख्या में नए मामले भी सामने आए। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ये टीके वायरल संक्रमण के खिलाफ अच्छी सुरक्षा उपलब्ध नहीं करा पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed