फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adani Group Case BJP rebuts Congress Rahul Gandhi claims on BJP Government Modi news and updates

Adani Case: 'जिन राज्यों का दस्तावेजों में जिक्र, वहां थी विपक्ष की सरकार', राहुल के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

Thu, 21 Nov 2024 02:09 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 21 Nov 2024 02:09 PM IST
विज्ञापन
Adani Group Case BJP rebuts Congress Rahul Gandhi claims on BJP Government Modi news and updates
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा। - फोटो : अमर उजाला
अदाणी मामले में कांग्रेस और राहुल गांधी की तरफ से केंद्र की भाजपा सरकार पर लगाए गए आरोपों का पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस मामले में कांग्रेस और विपक्ष को घेरते हुए कहा कि अमेरिकी कोर्ट में जो दस्तावेज दिए गए हैं, उनमें इन गड़बड़ियों को 2021 से 2022 के बीच के होने का आरोप लगाया गया है। इस दौरान हुई गड़बड़ियों को चार राज्यों का जिक्र किया गया है। इन राज्यों में छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा शामिल हैं। पात्रा ने कहा कि बताए गए दौर में इन चारों राज्यों में न तो भाजपा की सरकार थी और न ही इन राज्यों में भाजपा समर्थित सरकार थी। चारों राज्यों में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की सरकारें थीं।
विज्ञापन


'ये भारत पर हमला करने का राहुल का तरीका'
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "राहुल गांधी के पास वही चंद नाम हैं, वही चंद तरीका है। उन्होंने उसी तरह से फिर भाजपा पर आरोप लगाया है। मुझे याद है कि राफेल को लेकर राहुल गांधी इसी तरह खड़े हुए थे। कोरोना के समय में भी वह इसी तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते थे। ये राहुल गांधी का तरीका है भारत पर हमला करने का और जो स्ट्रक्चर भारत को बचाते हैं, उन पर हमला करने का।"
विज्ञापन


अदाणी मामले पर क्या बोले?
अमेरिका में भारत की कंपनी को लेकर केस चल रहा है। अभी आक्षेप है। हमारा मानना है कि जब कंपनी के केस का विषय है तो कंपनी उस पर बयान जारी करेगी। कानून अपना काम करेगा। बिजली की खरीद और राज्यों की बिजली वितरक कंपनियों (एसडीसी) के साथ जो समझौता है। यह पूरा मामला जुलाई 2021 से फरवरी 2022 के बीच का है। अमेरिकी कोर्ट के केस में जिन चार राज्यों का नाम आता है, उनमें छत्तीसगढ़ की एसडीसी का नाम आता है। तब छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की, कांग्रेस की सरकार थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेजों में आंध्र प्रदेश में सर्वाधिक लेन देन की बात सामने आती है। तब आंध्र प्रदेश में किसकी सरकार थी। भाजपा की नहीं थी। तब वहां वाईएसआर कांग्रेस की सरकार थी। दस्तावेज में तमिलनाडु का नाम आता है। तब वहां कांग्रेस के सहयोगी डीएमके की सरकार थी। ओडिशा में तब बीजद की सरकार थी। इन चार राज्यों का नाम अमेरिका में दायर दस्तावेजों में आया है। इन चारों ही राज्यों में भाजपा की नहीं, कांग्रेस और उनके सहयोगियों की सरकारें थीं।



कांग्रेस लंबे समय से कर रही मोदीजी की विश्वसनीयता पर सवाल
पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने आज बार बार कहा कि मोदी जी की क्रेडिबिलिटी समाप्त हो चुकी है। मोदी जी अदाणी के पीछे खड़े हैं, इसलिए उनकी विश्वसनीयता वैश्विक स्तर पर समाप्त हो चुकी है। राहुल जी, मोदी जी की विश्वसनीयता समाप्त करने की चेष्टा और कोशिश कोई आप पहली बार नहीं कर रहे हैं। 2002 से मोदी जी की विश्वसनीयता को समाप्त करने की कोशिश आप, आपकी माताश्री और आपकी पार्टी लगातार कर रही है।


भाजपा ने विदेश से जोड़े आरोपों के तार
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, "स्ट्रक्चर की बात होती है कि बहुत बड़ा स्ट्रक्चर है, हम स्ट्रक्चर दिखाएंगे। हमें भी पता है आपका स्ट्रक्चर। ये इल्हान उमर (अमेरिकी सांसद) और जॉर्ज सोरोस (अरबपति कारोबारी)। ये जो आपका अंतरराष्ट्रीय स्ट्रक्चर के विषय में हमें भी पता है। आपका जो अंतरराष्ट्रीय स्ट्रक्चर है, वह भारत के मार्केट के ऊपर आघात करना चाहती है। निरंतर आघात करती हैं। कांग्रेस और गांधी परिवार यह सहन नहीं कर पा रहे कि हम तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं। इसलिए ये भारत के मार्केट पर आक्रमण कर रहे हैं।"

संबित ने शेयर मार्केट के गिरने के पीछे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "देश के छोटे निवेशक, लगभग ढाई करोड़ छोटे निवेशक, जिन्होंने अपनी पूंजी शेयर मार्केट में लगाई थी, आज उन्हें नुकसान झेलना पड़ा है। लोअर क्लास, लोअर मिडिल क्लास को नुकसान झेलना पड़ा है। इससे पहले भी आपने कई प्रकरणों से मार्केट के ऊपर हमले की कोशिश की है, ताकि मार्केट गिरे और भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान हो।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed