{"_id":"64068c521696cff6d304f156","slug":"adani-enterprises-taken-out-from-the-monitoring-of-nse-bse-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani: अदाणी इंटरप्राइजेज एनएसई बीएसई की निगरानी से बाहर, लघु अवधि फ्रेमवर्क पर आठ से अमल में फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Adani: अदाणी इंटरप्राइजेज एनएसई बीएसई की निगरानी से बाहर, लघु अवधि फ्रेमवर्क पर आठ से अमल में फैसला
Tue, 07 Mar 2023 06:29 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 07 Mar 2023 06:29 AM IST
सार
पिछले महीने एनएसई और बीएसई ने अदाणी इंटरप्राइजेज समेत अदाणी समूह की तीन कंपनियों का लघु अवधि एडिशनल सर्विलांस फ्रेमवर्क में शामिल किया था।
विज्ञापन
अदाणी-एनडीटीवी डील
- फोटो : Social Media
विस्तार
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने संकट में घिरे अदाणी इंटरप्राइजेज को राहत देते हुए लघु अवधि एडिशनल सर्विलांस फ्रेमवर्क से बाहर कर दिया है। यह फैसला 8 मार्च से अमल में आएगा।
पिछले महीने एनएसई और बीएसई ने अदाणी इंटरप्राइजेज समेत अदाणी समूह की तीन कंपनियों का लघु अवधि एडिशनल सर्विलांस फ्रेमवर्क में शामिल किया था। अदाणी इंटरप्राइजेज के अलावा एक्सचेंजों ने अन्य जिन कंपनियों को इस फ्रेमवर्क में शामिल किया था वे अदाणी पोर्ट एंड स्पेशल इकोनॉमी जोन और अंबुजा सीमेंट थीं। हालांकि अदाणी पार्ट एंड स्पेशल इकोनॉमी जोन और अंबुजा सीमेंट को 13 फरवरी को इस सूची से बाहर कर दिया गया था।