फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Vikram Gokhale defends Kangana Ranaut bheek remark

विवाद: कंगना रणौत के 'भीख में आजादी' वाले बयान का अभिनेता विक्रम गोखले ने किया समर्थन, कही यह बात

Mon, 15 Nov 2021 02:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: देव कश्यप Updated Mon, 15 Nov 2021 02:25 AM IST
सार

महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में विक्रम गोखले ने कहा कि कंगना रनौत ने जो कहा वह सच है।

विज्ञापन
Actor Vikram Gokhale defends Kangana Ranaut bheek remark
कंगना रणौत और विक्रम गोखले - फोटो : Self

विस्तार

बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रणौत भारत की आजादी को लेकर दिए गए बयान को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, कंगना रनौत ने बीते गुरुवार को कहा था कि भारत को 'असली आजादी' 2014 में मिली, जब नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई, उन्होंने कहा कि 1947 में देश को जो स्वतंत्रता मिली थी वह 'भीख' में मिली थी। इस बयान के बाद कंगना रनौत की की काफी आलोचना हो रही है। 

विज्ञापन


इसी बीच दिग्गज मराठी अभिनेता विक्रम गोखले ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के विवादास्पद बयान का रविवार को समर्थन किया। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में गोखले ने कहा कि रणौत ने जो कहा था वह सच है।
विज्ञापन

 

विक्रम गोखले ने कहा, ‘मैं रणौत के बयान से सहमत हूं। हमें (ब्रिटिश राज में) आजादी दी गई थी। कई स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई और उस समय बड़े-बड़े लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। वे सिर्फ मूकदर्शक बने रहे। इन मूकदर्शकों में बहुत से वरिष्ठ नेता थे। उन्होंने उन स्वतंत्रता सेनानियों को नहीं बचाया जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रहे थे।’

विज्ञापन
विज्ञापन


गोखले को मराठी थिएटर, बॉलीवुड और टीवी पर अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत हर राजनीतिक दल विवाद में अपना फायदा देखता है।

त्रिपुरा में कथित सांप्रदायिक हिंसा और उसके विरोध में अमरावती तथा अन्य शहरों में हुए बवाल पर पूछे गए सवाल के जवाब में गोखले ने कहा कि सांप्रदायिक दंगे वोट बैंक की राजनीति का नतीजा हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हर राजनीतिक दल वह (वोट बैंक की राजनीति) करता है।’’ महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य पर गोखले ने कहा कि पूर्व सहयोगी दलों- शिवसेना और भाजपा को देश की भलाई के लिए फिर से साथ आना चाहिए।

गोखले ने दावा किया कि एमएसआरटीसी (महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम) और एयर इंडिया की वर्तमान स्थिति के लिए राजनेता जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, "मैं एसटी का ब्रांड एंबेसडर था। यह एक बड़ी इकाई है जो महाराष्ट्र में 18,000 से अधिक बसों का संचालन करती है।" एमएसआरटीसी  के हजारों कर्मचारी महाराष्ट्र सरकार के नकदी-संकट वाले उपक्रम के विलय की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।


महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने कंगना के बयान को बताया गलत
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि यह कंगना रणौत की भावना हो सकती है कि उन्होंने 2014 के बाद स्वतंत्रता का अनुभव किया। लेकिन उन्हें 1947 में मिली स्वतंत्रता पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। यह पूरी तरह से गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed