फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   actor prakash raj and opposition leaders will attend congress constitutions day program

कांग्रेस के संविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे अभिनेता प्रकाश राज और विपक्षी नेता

Fri, 23 Nov 2018 02:30 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Nov 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
actor prakash raj and opposition leaders will attend congress constitutions day program

संविधान दिवस के मौके पर आगामी 26 नवंबर को कांग्रेस की ओर से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा अभिनेता प्रकाश राज और विपक्षी दलों के भी कई नेताओं के शामिल होने की संभावना है। पार्टी का अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ‘संविधान दिवस’ समारोह का आयोजन कर रहा है जिसमें कांग्रेस दलितों से जुड़े मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रमुख नितिन राउत ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार जिस तरह से बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान पर हमले कर रही है, उसके खिलाफ हमें लड़ना होगा। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और आरक्षण को खत्म करने की कोशिश हो रही है। दलितों से जुड़े इन सभी मुद्दों को लेकर हम सरकार को घेरेंगे।’’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा कई विपक्षी दलों के नेता भी शामिल होंगे। इनमें माकपा के सीताराम येचुरी, भाकपा के डी राजा और लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव प्रमुख हैं।’’ राउत ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम के लिए हमने अभिनेता प्रकाश राज को भी आमंत्रित किया और उन्होंने हमारा आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed