अधर्म का तांडव रोकने के लिए साथ आएं चारों पीठों के शंकराचार्य: अरुण गोविल
वेब सीरीज ‘तांडव’ में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए निर्देशक अली अब्बास जफर के माफी मांगने के बावजूद विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। रामायण धारावाहिक में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने इस मामले में चारों पीठों के शंकराचार्य को एक साथ आने का आह्वान किया है।
गोविल ने मंगलवार को ट्वीट किया, क्रिएटिव फ्रीडम के नाम पर हो रहे अधर्म तांडव को रोकने के लिए आवश्यक है कि सर्वोच्च गुरु का दर्जा प्राप्त चारों पीठों के शंकराचार्य इकट्ठे होकर आगे आएं और सभी हिंदुओं को एकसूत्र में बांधकर उन्हें अपनी आस्था, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक करें।
आज Creative freedom के नाम पर हो रहे अधर्म के ‘तांडव’ को रोकने के लिए अति आवश्यक है, कि सर्वोच्च गुरु का दर्जा प्राप्त चारों पीठों के शंकराचार्य इकट्ठे होकर आगे आएँ, और सभी हिन्दुओं को एक सूत्र में बांधकर उन्हें अपनी आस्था, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए जागरुक करें...
विज्ञापन विज्ञापन— Arun Govil (@arungovil12) January 18, 2021
इस बीच अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी ट्वीट कर वेब सीरीज के निर्देशक पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि क्या उनमें अल्लाह का भी मजाक उड़ाने की हिम्मत है।
माफ़ी माँगने केलिये बचेगा कहाँ? ये तो सीधा गला काट देते हैं, जिहादी देश फ़तवा निकाल देते हैं लिब्रु मीडिया वर्चूअल लिंचिंग कर देती है, तुम्हें ना सिर्फ़ जान से मार दिया जाएगा बल्कि उस मौत को भी जस्टिफ़ाई किया जाएगा, बोलो @aliabbaszafar है हिम्मत अल्लाह का मज़ाक़ उड़ाने की ? https://t.co/NYASyuVS2i
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 18, 2021
हिरासत में लिए गए भाजपा विधायक
भाजपा विधायक राम कदम अपने समर्थकों के साथ घाटकोपर के पुलिस थाने में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे, लेकिन इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद राम कदम ने ट्वीट किया, हमारी आवाज दबाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने हमें और कुछ राम भक्तों को हिरासत में लिया है। किस-किस की आवाज दबाओगे। जिन्होंने देवताओं को अपमानित किया वे एयर कंडीशन बंगले में और न्याय मांगने वाले जेल में।