फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Activist Manoj Jarange Maratha reservation Shinde government Devendra Fadnavis

Maharashtra: 'अब या तो मेरी अर्थी उठेगी या जश्न होगा', मराठा आरक्षण को लेकर जरांगे की CM शिंदे को चेतावनी

Sat, 14 Oct 2023 03:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 14 Oct 2023 03:35 PM IST
सार

जरांगे ने शुक्रवार को राज्यभर के सभी मराठा समुदाय को कुंबी प्रमाण पत्र देने की मांग की है। कुंबी अन्य पिछड़ी जाति के तहत आरक्षण का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में वह 24 अक्तूबर को समुदाय को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Activist Manoj Jarange Maratha reservation Shinde government Devendra Fadnavis
मनोज जरांगे - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के मराठा आरक्षण की मांग करने वाले कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय को आरक्षण प्रदान करने में विफल रहती तो वह 24 अक्तूबर के बाद वह अपना आंदोलन तेज कर देंगे।
विज्ञापन


जालना जिले के अंतरवाली सराती गांव में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,  24 अक्तूबर के बाद या तो मेरी अर्थी उठेगी या फिर समुदाय की जीत का जश्न मनेगा। 40 वर्षीय कार्यकर्ता ने मराठा समुदाय के लिए आरक्षण लागू करने के मामले में सरकार को 40 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन


24 अक्तूबर को करेंगे समुदाय को संबोधित 
जरांगे ने शुक्रवार को राज्यभर के सभी मराठा समुदाय को कुंबी प्रमाण पत्र देने की मांग की है। कुंबी को अन्य पिछड़ी जाति के तहत आरक्षण का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में वह 24 अक्तूबर को समुदाय को संबोधित करेंगे। इसी के साथ उन्होंने अपने समर्थकों से विरोध प्रदर्शन के दौरान शांति बनाए रखने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राज्य मंत्री और डिप्टी सीएम पर लगाया आरोप
जरांगे ने राज्य मंत्री और राकांपा नेता छगन भुजबल पर प्रदर्शन के दौरान सात करोड़ एकत्रित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसके साथ ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और वकील गुणरतन सदावर्ते पर मराठा समुदाय को भड़काने का भी आरोप लगाया है। कार्यकर्ता ने कहा, 'मराठा समुदाय ने फडणवीस को बहुत कुछ दिया। अगर आप मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाओगे तो समुदाय के लोग आपका बहुत सम्मान करेंगे।' उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर मराठा आरक्षण की सुविधा के लिए सर्वेक्षण नहीं कराने का भी आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि सरकार को मराठों को आरक्षण देने के लिए कोटा सीमा को 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने पर विचार करना चाहिए। शनिवार को अपने संबोधन से पहले जरांगे ने मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के सामने पूजा भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed