फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Active COVID-19 cases in country rise to 92,576, daily positivity rate recorded at 2.59 per cent

COVID-19: सक्रिय केस बढ़कर 92 हजार के पार, 25 की मौत, संक्रमण दर 2.59 फीसदी

Sun, 26 Jun 2022 10:28 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 26 Jun 2022 10:28 AM IST
सार

देश में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4,33,89,973 हो गई। बीते 24 घंटे में 25 लोगों ने दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,24,999 हो गई। 

विज्ञापन
Active COVID-19 cases in country rise to 92,576, daily positivity rate recorded at 2.59 per cent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोरोना केस के बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में 11,739 नए केस मिले। इसके साथ ही सक्रिय केस में 797 की बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर कुल 92,576 हो गए। संक्रमण दर 2.59 फीसदी दर्ज की गई।

विज्ञापन

रविवार सुबह 8 बजे जारी अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4,33,89,973 हो गई। बीते 24 घंटे में 25 लोगों ने दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,24,999 हो गई। 

विज्ञापन

 

सर्वाधिक 10 मौतें केरल में

बीते 24 घंटे में 25 मौतें हुईं। इनमें से 10 की मौत केरल में, दिल्ली में 6, महाराष्ट्र में 4, पश्चिम बंगाल में दो और हिमाचल, झारखंड व राजस्थान में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। सक्रिय मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों के 0.21 फीसदी है। वहीं, अब तक कुल संक्रमितों से 98.58 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। दैनिक संक्रमण दर 2.59 फीसदी है, वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 3.25 फीसदी है। वहीं, कोविड मृत्यु दर 1.21 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक कुल 197.08 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। 

तीन दिन से कम मिल रहे नए केस
शनिवार को देश में 15,940 नए कोरोना संक्रमित मिले थे और 20 लोगों की महामारी से मौत हो गई थी। शुक्रवार को देश में 17,336 मामले सामने आए थे। रविवार को ये और घटकर 15,940 रह गए। इस तरह देखा जाए तो बीते तीन दिनों से कोरोना के नए मामलों की बढ़ती रफ्तार थमी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed