फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Action: 36% of medicine manufacturing units closed after inspection; deaths due to substandard cough syrup cas

कार्रवाई: दवा बनाने वाली 36 फीसदी यूनिट निरीक्षण के बाद की गई बंद; घटिया कफ सिरप से मौतों से जुड़ा है मामला

Fri, 28 Jun 2024 07:01 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मेघा झा Updated Fri, 28 Jun 2024 07:01 AM IST
सार

घटिया कफ सिरप से जुड़ी मौतों के मामले में हुई कार्रवाई के चलते दवा बनाने वाली 36 यूनिटों को निरीक्षण के बाद बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
Action: 36% of medicine manufacturing units closed after inspection; deaths due to substandard cough syrup cas
कफ सीरप - फोटो : istock

विस्तार

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में पिछले वर्ष से अब तक दवा बनाने वाली जिन 400 इकाइयों का निरीक्षण किया गया। उनमें से 36 फीसदी से अधिक को बंद करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन


भारत में बने घटिया कफ सिरप से जुड़ी मौतों के मामले सामने आने के बाद इन यूनिटों की जांच में बढ़ोतरी हुई है। सीडीएससीओ प्रमुख राजीव रघुवंशी ने कहा कि भारत को बड़े पैमाने पर दवा उत्पादन के कारण विश्व की फार्मेसी माना जाता है। गाम्बिया, उज्बेकिस्तान और कैमरून में बच्चों की मौतों के लिए भारत में निर्मित खांसी की दवाइयों को जिम्मेदार पाए जाने के बाद विश्वास बहाल करने के लिए यह कार्रवाई की गई। डेढ़ साल के निरीक्षण के बाद, उन्हें यह कहते हुए अच्छा नहीं लग रहा है कि उनमें से 36 प्रतिशत से अधिक दवा उत्पादन इकाइयों को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


मुंबई में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारतीय फार्मा उद्योग में गैर-अनुपालन को लेकर समस्याएं हैं। जिसके कारण गुणवत्ता संबंधी शिकायतें आती हैं। रघुवंशी ने किसी कंपनी का नाम का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed