{"_id":"6310d229ae804e3a20190103","slug":"acharya-balakrishna-laid-the-foundation-of-palm-oil-factory-in-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arunachal Pradesh: आचार्य बालकृष्ण ने रखी पॉम ऑयल फैक्ट्री की नींव, कृषि मंत्री तागे ताकी रहे उपस्थित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Arunachal Pradesh: आचार्य बालकृष्ण ने रखी पॉम ऑयल फैक्ट्री की नींव, कृषि मंत्री तागे ताकी रहे उपस्थित
Thu, 01 Sep 2022 10:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, एन.अर्जुन, ईंटानगर
न्यूज डेस्क, एन.अर्जुन, ईंटानगर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:13 PM IST
सार
ये फैक्ट्री अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के निगलोक स्थित निगलोक औद्योगिक विकास केंद्र में बनाई जाएगी। इस अवसर पर पतंजलि फूड्स लिमिटेड के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि यह देश का पहला ऑर्गेनिक पॉम प्लांटेशन होगा।
विज्ञापन
आचार्य बालकृष्ण ने रखी पॉम ऑयल फैक्ट्री की नींव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश में पतंजलि संस्थान की ओर से पॉम ऑयल फैक्ट्री की आधारशिला रखी गई। पतंजलि योगपीठ के सह-संस्थापक और पतंजलि फूड्स लिमिटेड के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण ने भूमि पूजन किया। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के कृषि मंत्री तागे ताकी की उपस्थिति में बुधवार को अत्याधुनिक पॉम ऑयल फैक्ट्री की आधारशिला रखी गई। मंत्री ने इसे राज्य के आर्थिक विकास के लिए अहम बताया।
विज्ञापन
ये फैक्ट्री अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के निगलोक स्थित निगलोक औद्योगिक विकास केंद्र में बनाई जाएगी। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि यह देश का पहला ऑर्गेनिक पॉम प्लांटेशन होगा। पतंजलि फूड्स अरुणाचल प्रदेश के नौ जिलों में किसानों के साथ मिलकर 38 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में पॉम ऑयल प्लांटेशन की योजना पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
देश में 5 लाख हेक्टेयर पर बड़े पैमाने पर पॉम ऑयल प्लांटेशन पर काम करने की योजना है, जिसमें से 3.2 लाख हैक्टेयर पूर्वोत्तर राज्यों में होगा। इस मौके पर प्रदेश के कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की पहल से इस परियोजना से औसतन लगभग 7.5 लाख मीट्रिक टन ऑयल का वार्षिक उत्पादन होगा। इसके साथ ही 5.8 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजन होगा।
विज्ञापन