फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Accused who murdered woman in Bangalore commits suicide in Odisha confesses his crime in note

Odisha: बंगलूरू में महिला के 30 टुकड़े करने वाले आरोपी ने ओडिशा में की खुदकुशी, सुसाइड नोट में कबूला अपराध

Thu, 26 Sep 2024 04:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू/भद्रक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू/भद्रक Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 26 Sep 2024 04:17 AM IST
सार

बंगलूरू पुलिस उपायुक्त (मध्य) शेखर एच टेक्कन्नावर ने कहा कि आरोपी व्यक्ति बुधवार सुबह एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। ओडिशा पुलिस के अनुसार मौके से मिले एक सुसाइड नोट में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
Accused who murdered woman in Bangalore commits suicide in Odisha confesses his crime in note
खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बंगलूरू में महिला के 30 टुकड़े कर फ्रीज में रखने वाले आरोपी ने बुधवार को ओडिशा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान मुक्तिरंजन प्रताप रे (31) के रूप में हुई है, जो ओडिशा के भद्रक जिले के धुसुरी थाना क्षेत्र में मृत पाया गया।

विज्ञापन


बंगलूरू पुलिस उपायुक्त (मध्य) शेखर एच टेक्कन्नावर ने कहा कि आरोपी व्यक्ति बुधवार सुबह एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। ओडिशा पुलिस के अनुसार मौके से मिले एक सुसाइड नोट में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी और महिला एक कपड़े की दुकान में काम करते थे। यहीं पर वे दोस्त बन गए। दोनों के बीच संबंध थे। 29 वर्षीय महालक्ष्मी उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इस वजह से उनके बीच लगातार बहस होती रहती थी। पुलिस ने कहा कि शादी की बात से नाराज होकर आरोपी ने बंगलूरू के मल्लेश्वरम इलाके के एक फ्लैट में महालक्ष्मी की हत्या कर दी और बाद में उसके शव के 30 टुकड़े कर रेफ्रिजरेटर में रख दिए थे। महालक्ष्मी की मां और बहन जब फ्लैट पर पहुंची तो हत्या के बारे में जानकारी मिली। जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति से अलग रह रही थी। उसका पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में भी ऐसे ही हुई थी युवती की हत्या
इससे पहले दिल्ली में 18 मई 2022 को श्रद्धा वॉकर की उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने हत्या कर दी थी। पूनावाला ने कथित तौर पर वाकर का गला घोंट दिया था और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। जिन्हें उसने शहर भर में फेंकने से पहले अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed