फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Accused to Gujarat court Morbi bridge collapse an act of God

मोरबी हादसा: कोर्ट में कंपनी मैनेजर बोला- हादसा भगवान की मर्जी, फॉरेंसिक रिपोर्ट में आया तारों में लगा था जंग

Thu, 03 Nov 2022 05:27 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मोरबी।
एजेंसी, मोरबी। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Nov 2022 05:27 AM IST
सार

अतिरिक्त सरकारी अभियोजक एचएस पांचाल ने बताया कि ओरेवा कंपनी के मैनेजर दीपक पारेख ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एमजे खान को बताया कि कंपनी के प्रबंध निदेशक से लेकर निचले स्तर के कर्मचारियों तक, सभी ने खूब काम किया, लेकिन भगवान की इच्छा से ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। पारेख कंपनी के गिरफ्तार दो मैनेजरों में से एक हैं।

विज्ञापन
Accused to Gujarat court Morbi bridge collapse an act of God
मोरबी हादसा। - फोटो : ANI

विस्तार

मोरबी में झूलते पुल के तार जंग लगे हुए थे। इन्हें मरम्मत के दौरान बदला नहीं गया। इनकी मरम्मत की जाती तो यह हादसा नहीं होता। यह बात मोरबी पुल हादसा मामले के जांच अधिकारी और मोरबी के पुलिस उपाधीक्षक पीए झाला ने स्थानीय अदालत में पेश फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी रिपोर्ट में कही। वहीं, रखरखाव करने वाली कंपनी ओरेवा के मैनेजर दीपक पारेख ने शर्मनाक बयान दिया है। गिरफ्तार आरोपी मैनेजर ने कहा कि यह हादसा 'भगवान की मर्जी' है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त सरकारी अभियोजक एचएस पांचाल ने बताया कि ओरेवा कंपनी के मैनेजर दीपक पारेख ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एमजे खान को बताया कि कंपनी के प्रबंध निदेशक से लेकर निचले स्तर के कर्मचारियों तक, सभी ने खूब काम किया, लेकिन भगवान की इच्छा से ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। पारेख कंपनी के गिरफ्तार दो मैनेजरों में से एक हैं।
विज्ञापन


चार आरोपी भेजे गए पुलिस रिमांड में
हादसे में गिरफ्तार नौ आरोपियों में से चार को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। अन्य पांच को पांच नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

चूक की जिम्मेदारी तय कर रही पुलिस
मोरबी के एसपी राहुल त्रिपाठी ने कहा कि हम अपनी हिरासत में भेजे गए चारों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। हम मरम्मत में चूकों की जिम्मेदारी तय करने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बार एसोसिएशन ने आरोपियों का केस लड़ने से किया मना
मोरबी बार एसोसिएशन ने बुधवार को कहा कि एसोसिएशन का कोई भी सदस्य घटना से जुड़े किसी भी आरोपी का मामला नहीं लड़ेंगे। साथ ही वकीलों ने विरोध मार्च भी निकाला। मंगवार को ही एसोसिएशन ने प्रस्ताव पास कर आरोपियों का केस नहीं लड़ने की बात कही थी। वरिष्ठ वकील एसी प्रजापति ने कहा कि मोरबी बार एसोसिएशन और राजकोट बार एसोसिएशन ने आरोपियों का केस नहीं लड़ने का फैसला लिया है। इस संदर्भ में दोनों एसोसिएशन ने प्रस्ताव पारित किया है। 

गुजरात मे राजकीय शोक, अहमदाबाद-सूरत में प्रार्थना सभाएं : बुधवार को गुजरात में राजकीय  शोक रहा। प्रार्थना सभाएं हुईं और सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा। 


अमेरिकी सांसदों ने जताया दुख : अमेरिकी संसद के ताकतवर कांग्रेसनल इंडिया कॉकस ने मोरबी पुल हादसे पर शोक जताया है। इंडिया कॉकस के सहअध्यक्ष ब्राड शेरमेन और स्टीव चाबोट ने एक बयान में कहा, कॉकस और अमेरिका इस त्रासदी में अपने सहयोगी भारत के साथ खड़ा है। हमें यह जानकर भी दुख हुआ कि पीड़ितों में से कई ऐसे परिवार थे जिनके बच्चे दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियों के जश्न में एकत्र हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed