फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai: Gananesekaran found guilty in Anna University sexual abuse case

Anna University Assault Case: अन्ना विश्वविद्यालय यौन उत्पीड़न मामले में ज्ञानसेकरन दोषी करार; अदालत का फैसला

Wed, 28 May 2025 11:07 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 28 May 2025 11:07 AM IST
सार

चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में पिछले साल 23 दिसंबर को इंजीनियरिंग की एक छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी यूनिवर्सिटी परिसर के पास में बिरयानी बेचता था। आरोपी विवि की एक अस्थायी कर्मचारी का पति है और वह कैंपस में अक्सर आता जाता था।

विज्ञापन
Chennai: Gananesekaran found guilty in Anna University sexual abuse case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अन्ना विश्वविद्यालय यौन उत्पीड़न मामले में बुधवार को महिला कोर्ट ने आरोपी ज्ञानसेकरन को दोषी करार दिया। चेन्नई की कोर्ट ने कहा कि गनाशेखरन के खिलाफ सभी आरोप साबित हो चुके हैं। महिला अदालत की न्यायाधीश राजलक्ष्मी ने कहा कि वह इस मामले में 2 जून को सजा सुनाएंगी। घटना पिछले साल 23 दिसंबर को रात करीब 8 बजे हुई थी, जब कोट्टूर निवासी ज्ञानसेकरन कथित तौर पर यूनिवर्सिटी परिसर में घुसा और एक सुनसान इलाके में छात्रा का यौन उत्पीड़न किया। उसने छात्रा के पुरुष मित्र पर हमला भी किया। ज्ञानसेकरन कैंपस के पास बिरयानी की दुकान चलाता था।

विज्ञापन


इस सनसनीखेज मामले ने आरोपी के तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक के साथ कथित संबंधों को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था। हालांकि, पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जनवरी में कहा था कि ज्ञानसेकरन केवल एक हमदर्द और समर्थक था। वह द्रमुक का सदस्य नहीं था।
विज्ञापन


क्या है मामला?
चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में 23 दिसंबर को इंजीनियरिंग की  एक छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया। मामला तब सामने आया, जब छात्रा ने इसकी पुलिस से खुद शिकायत की थी। शुरू में पुलिस ने केस को हल्के में लिया और कोई कार्रवाई नहीं की। सोशल मीडिया पर केस उछला तब पुलिस हरकत में आई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 37 वर्षीय आरोपी यूनिवर्सिटी परिसर के पास में बिरयानी बेचता था। घटना ने पूरे चेन्नई को हिलाकर रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ा था

  • विश्वविद्यालय परिसर में इंजीनियरिंग छात्रा के यौन शोषण मामले ने राजनीतिक रंग भी लिया था। तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में दावा किया गया था कि छात्रा के यौन शोषण का आरोपी ज्ञानसेकरन सत्ताधारी डीएमके से जुड़ा है। भाजपा नेता ने आरोपी की डीएमके नेता और सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन के साथ तस्वीर भी साझा की थी।  
  • तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके ने भी अन्ना विश्वविद्यालय की घटना को लेकर डीएमके को आड़े हाथों लिया था। पूर्व सीएम और एआईएडीएमके के नेता ई पलानीस्वामी ने कहा था कि कब तक तमिलनाडु के लोग इस स्थिति को झेलेंगे? क्या तमिलनाडु में कोई कानून है कि अगर आप सत्ताधारी पार्टी के सदस्य हैं तो अपराध करने पर आपके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed