फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Accusation: Bhagwant Singh Mann said Central government discriminating against states in the management of Coronavirus

आरोप : भगवंत मान बोले- कोरोना के प्रबंधन में राज्यों से भेदभाव कर रही केंद्र सरकार

Sat, 08 May 2021 12:09 AM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 08 May 2021 12:09 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त सामान नहीं दिया जा रहा है, जबकि भाजपा शासित राज्यों को ज्यादा सामग्री सप्लाई की जा रही है। मान ने कहा है कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ भेदभाव बंद करे और सभी राज्यों को सभी मदद उपलब्ध कराए। 

विज्ञापन
Accusation: Bhagwant Singh Mann said Central government discriminating against states in the management of Coronavirus
भगवंत सिंह मान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी नेता भगवंत मान ने आरोप लगाया है कि कोरोना महामारी के इलाज के मामले में केंद्र सरकार राज्यों से भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि केवल दिल्ली के साथ ही नहीं, पंजाब के साथ भी केंद्र सरकार भेदभाव कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त सामान नहीं दिया जा रहा है, जबकि भाजपा शासित राज्यों को ज्यादा सामग्री सप्लाई की जा रही है। मान ने कहा है कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ भेदभाव बंद करे और सभी राज्यों को सभी मदद उपलब्ध कराए।
विज्ञापन


भगवंत मान ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि कोरोना मरीजों को बचाने के लिए पंजाब को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन गैस, मेडिकल उपकरण और पर्याप्त दवाओं की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस ने पूरे देश को बुरी तरह प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में कोरोना पीड़ितों की संख्या में हर रोज बढ़ोतरी हो रही है और प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की मृत्यु दर बहुत ज्यादा है, जो बहुत ही चिंता का विषय है। इसे कम करने के लिए और लोगों की जान बचाने के लिए पर्याप्त मदद उपलब्ध कराई जाए।


उन्होंने पंजाब सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राज्य में डॉक्टर और अन्य स्टाफ की भर्ती करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जिम्मेदार हैं। सरकार जल्द से जल्द उपाय करके राज्य में स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़ाए, जिससे सभी लोगों को उचित उपचार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed