{"_id":"608aecbb052c070b933c9dfe","slug":"accusation-bhagwant-mann-said-captain-amarinder-singh-running-according-to-dubai-agreement","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : भगवंत मान ने कहा- दुबई समझौते के अनुसार चल रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरोप : भगवंत मान ने कहा- दुबई समझौते के अनुसार चल रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह
Thu, 29 Apr 2021 10:58 PM IST
योगेश साहू
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:58 PM IST
सार
उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि अगले विधानसभा चुनाव में जनता कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल परिवार के बीच गठजोड़ के खिलाफ मतदान करेगी और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी पंजाब में कैप्टन सरकार पर हमलावर है। आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत सिंह मान ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दुबई समझौते के अनुसार चल रहे हैं। यही कारण है कि वे बेहद गंभीर मामलों में आरोपी बादल परिवार के लोगों पर हमला नहीं कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि अगले विधानसभा चुनाव में जनता कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल परिवार के बीच गठजोड़ के खिलाफ मतदान करेगी और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।
आप सांसद भगवंत मान ने आरोप लगाया कि कोटकपूरा गोलीकांड में बादल परिवार के लोग शामिल थे। पंजाब की जनता इस सच्चाई से वाकिफ है, लेकिन सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर सच सामने नहीं आने दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर इस मामले की सही से जांच हो जाए तो आज ही बादल परिवार के अनेक लोग सलाखों के पीछे नजर आएंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार और बादल परिवार के एक सदस्य के बीच दुबई में एक समझौता हुआ है और इसी समझौते के कारण सरकार इस मामले की सच्चाई सामने नहीं आने दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अगली सरकार आम आदमी पार्टी की बनेगी और नई सरकार बनते ही बादल परिवार के ऊपर चल रहे सभी मामलों की जांच कराई जाएगी।