फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   According to PMO website assets of Union Ministers also include crypto old vehicles and revolvers

PMO: केंद्रीय मंत्रियों की संपत्तियों में क्रिप्टो-पुराने वाहन और रिवॉल्वर भी; गडकरी के पास 31 साल पुरानी कार

Thu, 11 Sep 2025 06:20 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 11 Sep 2025 06:20 AM IST
सार

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की वेबसाइट पर प्रकाशित जानकारी के अनुसार, कौशल विकास राज्य मंत्री व राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी ने 31 मार्च, 2025 तक 21.31 लाख रुपये मूल्य के क्रिप्टो निवेश की सूचना दी। उनकी पत्नी चारु सिंह ने 22.41 लाख रुपये मूल्य की डिजिटल-एसेट होल्डिंग्स्र का खुलासा किया।
 

विज्ञापन
According to PMO website assets of Union Ministers also include crypto old vehicles and revolvers
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जयंत चौधरी - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों की ओर से वर्ष 2024-25 के लिए घोषित संपत्तियों में क्रिप्टोकरेंसी, दशकों पुराने वाहन, सोने के आभूषण, म्यूचुअल फंड, रिवोल्वर और कृषि भूमि शामिल है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की वेबसाइट पर प्रकाशित जानकारी के अनुसार, कौशल विकास राज्य मंत्री व राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी ने 31 मार्च, 2025 तक 21.31 लाख रुपये मूल्य के क्रिप्टो निवेश की सूचना दी। उनकी पत्नी चारु सिंह ने 22.41 लाख रुपये मूल्य की डिजिटल-एसेट होल्डिंग्स्र का खुलासा किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चिंता: विकास मॉडल नहीं बदला तो ढह जाएगा हिमालय, वैज्ञानिकों ने दी अर्ली वार्निंग सिस्टम का जाल बिछाने की सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी एकमात्र मंत्री हैं जिन्होंने डिजिटल परिसंपत्तियों में क्रिप्टो को शामिल करते हुए यह घोषणा की है। जहां जमीन, शेयर या जमा राशि जैसे पारंपरिक निवेश कड़े नियमों के तहत संचालित होते हैं, वहीं भारत में क्रिप्टोकरेंसी अब भी नियामकीय अनिश्चितताओं से जूझ रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निवेशकों को आभासी मुद्राओं के जोखिमों, जिनमें अस्थिरता और धोखाधड़ी शामिल हैं, के बारे में बार-बार चेतावनी दी है।


वीरेंद्र कुमार के पास 37 साल पुराना स्कूटर और एक रिवॉल्वर
सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने अपनी संपत्तियों में 37 साल पुराना स्कूटर और एक रिवॉल्वर शामिल होने की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक दोपहिया वाहन के अलावा 27 लाख रुपये से अधिक के आभूषण और 19 लाख रुपये से अधिक के म्यूचुअल फंड निवेश की भी घोषणा की है। राव इंद्रजीत सिंह ने 1.2 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 1,679 ग्राम सोने के आभूषण, 10 किलोग्राम चांदी के आभूषण और हीरे के आभूषण समेत अन्य संपत्तियां घोषित की है।

ये भी पढ़ें: Nepal Protest: काठमांडू के लिए फिर उड़ानें शुरू करेगी इंडिगो; शिंदे का महाराष्ट्र पर्यटकों को मदद का आश्वासन

गडकरी के पास 31 साल पुरानी एक एम्बेसडर कार
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की संपत्तियों में 31 साल पुरानी एक एम्बेसडर कार के अलावा दो अन्य कार शामिल हैं। उन्होंने 37 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य के सोने के आभूषण भी घोषित किए हैं, जबकि उनकी पत्नी कंचन नितिन अधिकारी ने 28 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण घोषित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed