फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   accommodation portal for students

किराए का घर खोज रहे छात्रों को ब्रोक्रेज से छुटकारा दिलाएगा यह पोर्टल

Tue, 23 Aug 2016 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
accommodation portal for students

एडमिशन सीजन के नजदीक आते ही साल की इस अवधि में दिल्ली एनसीआर क्षेत्र ऐसे छात्रों से भर जाता है जो नई शैक्षणिक जिंदगी शुरू करने जा रहे होते हैं। इस साल युवा प्रवासियों को भरोसेमंद आवास मुहैया कराने में मदद के लिए Studentacco.com सामने आया है जो भारत में अपनी तरह का पहला ऑनलाइन उपक्रम है जो एनसीआर क्षेत्र में उपलब्ध आवासीय सुविधाओं के बारे में समग्र और प्रामाणिक जानकारी देता है।

विज्ञापन


स्टूडेंटएको का लक्ष्य छात्र समुदाय को गुणवत्तापूर्ण सुसज्जित आवास मुहैया कराने के लिए ऑनलाइन प्रवर्तक है। यह सिर्फ छात्रों के लिए सौ फीसदी समर्पित भारत का पहला आवास पोर्टल है जहां एक ही छत के नीचे सभी पीजी तथा रेंटल-फ्लैटों की संपूर्ण जानकारी मिल जाती है और वह भी त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से। 
विज्ञापन


आरती जैन एंड वीरेन जैन द्वारा स्थापित स्टूडेंटएको छात्र समुदाय की जरूरतों पर केंद्रित है। इस तकनीकी प्लेटफॉर्म पर मौजूद तकनीकी समर्थक प्रॉपर्टी मैनेजमेंट और सूचना प्रणाली की बदौलत ब्रोकर की जरूरत नहीं रह जाती है। इस प्रकार छात्रों को समग्र जानकारी मिल जाने से निर्णय लेने में दिक्कत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंटएको ने दिल्ली, नोएडा और गुड़गांव में छात्रों के लिए 13,000 से अधिक बेड पहले से जुटा लिए हैं। इसकी योजना अगले 6 महीने के दौरान छात्रों की बहुतायत वाले पांच अन्य शहरों में प्रवेश करने की है। गुणवत्तापूर्ण आवास मुहैया कराने की सुविधा का विस्तार करने के लिए स्टूडेंटएको ब्रांडेड, रेडी टु मूव-इन, सभी सुविधाओं से लैस आवास मुहैया कराने पर भी काम कर रही है। वेबसाइट की योजना चालू शैक्षणिक सत्र में छात्रों के लिए 500 बिस्तर उपलब्ध कराने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed