फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   accident averted at Vijayawada Airport in Andhra Pradesh Bird Hit with Air India Express flight Singapore

Bird Hit: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से टकराया पक्षी

Sat, 06 Jun 2026 02:02 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, विजयवाड़ा Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 06 Jun 2026 02:02 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान से पक्षी टकरा गया। हालांकि, इस घटना के बाद किसी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ। विमान को लैंडिंग के तुरंत बाद तकनीकी टीम ने काफी देर तक जांचा। इसके बाद उड़ान को फिर से रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
accident averted at Vijayawada Airport in Andhra Pradesh Bird Hit with Air India Express flight Singapore
एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सिंगापुर से विजयवाड़ा आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय एक पक्षी से टकरा गई। इसकी वजह से लगभग एक घंटे की देरी की बात सामने आई है। विजयवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिकारी श्रीहरि ने बताया कि घटना के बाद इंजीनियरिंग टीम द्वारा विमान का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सभी अनिवार्य सुरक्षा जांच पूरी होने और परिचालन मंजूरी मिलने के बाद फ्लाइट सुरक्षित रूप से रवाना हो गई। विमान में कितने यात्री सवार थे, इसके बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। विमान में किसी भी तरह की तकनीकी खराबी न निकलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


खबर अपडेट की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed