फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ABVP will protest against increase in fees by JNU administration

जेएनयू प्रशासन द्वारा फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में एबीवीपी आज मनाएगी काला दिवस

Mon, 04 Nov 2019 05:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 04 Nov 2019 05:53 AM IST
विज्ञापन
ABVP will protest against increase in fees by JNU administration
एबीवीपी

जेएनयू प्रशासन द्वारा लाए गए हॉस्टल मैनुअल एवं फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोमवार को काला दिवस मनाएगी। जेएनयू कैंपस में छात्रों को काला रिबन बांधकर हॉस्टल मैनुअल एवं फीस बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन


एबीवीपी-जेएनयू के इकाई मंत्री मनीष जांगिड़ ने बताया कि इस संघर्ष में जेएनयूएसयू के साथ लगातार एक-एक आम छात्रों का भी समर्थन है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी की यही मांग है कि वैचारिक मतभेद से अलग होकर ये लड़ाई पूरा जेएनयू एकसाथ लड़े। हमारी मांग है कि जेएनयूएसयू जॉइंट स्ट्रगल कमिटी बनाए क्योंकि यह लड़ाई आम छात्र की है किसी दल की नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक कुलपति ये फैसले वापस नहीं ले लेंगे तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा, हर स्तर की लड़ाई हम प्रशासन के खिलाफ लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed