फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ABVP rally against Mamta Government on 30 November in kolkata

ममता सरकार के खिलाफ एबीवीपी की 30 नवंबर को कोलकाता चलो रैली 

Sun, 18 Nov 2018 10:05 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Nov 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
ABVP rally against Mamta Government on 30 November in kolkata
abvp flag
लोकसभा चुनाव के पहले ममता बनर्जी को घेरने की रणनीति पर आरएसएस-भाजपा की समान विचारधारा वाले संगठन लगातार सक्रिय हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी संगठन (एबीवीपी) 30 नवंबर को ऑल इंडिया कोलकाता चलो रैली का आयोजन कर रहा है। संगठन के मुताबिक यह रैली ममता सरकार के अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के तरीकों के खिलाफ की जाएगी। इसके अलावा बांग्लादेश से होने वाला अवैध घुसपैठ भी संगठन का मुख्य एजेंडा होगा। संगठन सरकार से एनआरसी लागू करने की भी मांग करेगा। 
विज्ञापन


संगठन से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के एक स्कूल में कुछ छात्रों के द्वारा गणित और अन्य विषय के अध्यापकों की मांग की गई थी। लेकिन सरकार ने उनकी जगह उन्हें उर्दू भाषा के शिक्षक उपलब्ध करवा दिये जिससे छात्र नाराज हो गए। जब छात्रों ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया तो उन पर पुलिस ने गोली चला दी जिससे दो छात्रों राजेश सरकार और तपस वर्मन की मौत हो गई। एबीवीपी इन छात्रों की मौत पर पहले से आंदोलन करती रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed