फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ABVP: 9 day grand yatra in the name of devi Ahilyabai Madhya Pradesh to Gorakhpur

ABVP: महिलाओं की आदर्श देवी अहिल्याबाई के नाम पर नौ दिवसीय भव्य यात्रा, मध्य प्रदेश से गोरखपुर तक होगी यात्रा

Mon, 11 Nov 2024 07:08 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 11 Nov 2024 07:08 PM IST
सार

Devi Ahilyabai: एबीवीपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा महिला सशक्तिकरण, स्वशासन को लोगों के बीच प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन
ABVP: 9 day grand yatra in the name of devi Ahilyabai Madhya Pradesh to Gorakhpur
अहिल्याबाई होल्कर - फोटो : Instagram

विस्तार

देवी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) 13 नवंबर से 21 नवंबर तक एक विशेष यात्रा निकालेगी। इस यात्रा को 'मानवंदना यात्रा' नाम दिया गया है। यात्रा की शुरुआत 13 नवंबर को मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर से होगी और यात्रा का समापन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में किया जाएगा। विभिन्न पड़ावों से होकर गुजरते हुए यह पूरी यात्रा लगभग 1300 किलोमीटर की होगी।  
विज्ञापन


एबीवीपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा महिला सशक्तिकरण, स्वशासन को लोगों के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। यह यात्रा 13 नवंबर को मध्य प्रदेश के महेश्वर से शुरू होकर इंदौर, उज्जैन, भोपाल, विदिशा, रीवा, प्रयागराज, अयोध्या से होते हुए 21 नवंबर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक पहुंचेगी।
विज्ञापन


अभाविप की 'मानवंदना यात्रा' के रथ को अहिल्याबाई होल्कर की राजधानी महेश्वर का स्वरूप दिया गया है। इसमें लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति स्थापित की गई है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थलों पर संगोष्ठी, संवाद, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाएंगे और पत्रक के माध्यम से अहिल्याबाई होलकर के जीवन से लोगों को अवगत कराया जाएगा। यह यात्रा 21 नवंबर को गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 70 वां राष्ट्रीय अधिवेशन 22-24 नवंबर आयोजित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मानवंदना रथ यात्रा' की संयोजक और अभाविप की मालवा प्रांत मंत्री राधिका सिकरवार ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आदर्श है। उन्होंने शासन व्यवस्था को कुशलता से संभालने के साथ देश के विभिन्न स्थानों पर ऐतिहासिक मंदिरों के पुनर्निर्माण, नए मंदिरों के निर्माण, सार्वजनिक उपयोग के भवनों के निर्माण आदि द्वारा देश की समृद्ध विरासत में अपना योगदान दिया। उनके जीवन से आज की युवा पीढ़ी परिचित हो सके, इसलिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 'मानवंदना यात्रा' का आयोजन हो रहा है।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का भारतीय समाज में प्रमुख तथा महत्वपूर्ण स्थान है। उनकी जन्म त्रिशताब्दी वर्ष में आयोजित हो रही अभाविप की मानवंदना रथ यात्रा से जनसामान्य को अहिल्याबाई होलकर के विशाल प्रेरणादायक व्यक्तित्व से परिचित होने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed