फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   About 100 names have been recommended for appointment of judges in 10 High Courts

High Court Collegium: 10 हाईकोर्ट में नियुक्ति के लिए की गई 100 नामों की सिफारिश, विभिन्न हाईकोर्ट में अभी भी 391 पद रिक्त

Sun, 29 May 2022 10:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 29 May 2022 10:59 PM IST
सार

देश में कम से कम 10 हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए करीब 100 नामों की सिफारिश की गई है। विभिन्न हाईकोर्ट कॉलेजियम द्वारा की गई ये सिफारिशें प्रक्रिया के विभिन्न चरणों पर अभी हैं।

विज्ञापन
About 100 names have been recommended for appointment of judges in 10 High Courts
हाईकोर्ट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश में कम से कम 10 हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए करीब 100 नामों की सिफारिश की गई है। विभिन्न हाईकोर्ट कॉलेजियम द्वारा की गई ये सिफारिशें प्रक्रिया के विभिन्न चरणों पर अभी हैं। हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति प्रक्रिया से अवगत एक शख्स ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


2022 में बढ़े हाईकोर्ट में जजों के पद  
25 हाईकोर्ट में 2014 में जजों के स्वीकृत पद 906 थे जोकि 2022 में बढ़कर 1104 हो गए हैं। एक मई 2022 तक हाईकोर्ट में 391 पद खाली पड़े थे जबकि इन हाईकोर्ट में अभी 713 जज कार्यरत हैं। प्रक्रिया के अनुसार, हाईकोर्ट द्वारा सिफारिश किए गए नामों की एक प्रति कानून मंत्रालय के न्याय विभाग को भी भेजी जाती है। 
विज्ञापन


न्याय विभाग इन सिफारिशों को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के पास भेजने से पहले इन पर उम्मीदवार की खुफिया ब्यूरो रिपोर्ट और अन्य संबंधित जानकारी अटैच करता है। हाल के दिनों में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा हाईकोर्ट में जजों के तौर पर वकीलों और न्यायिक अधिकारियों के नामों को सरकार ने तत्काल मंजूरी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ नामों की सिफारिश लंबित
हालांकि अभी कुछ नामों की सिफारिश लंबित है। इनमें दिल्ली और चेन्नई से कम से कम तीन वकीलों के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा पुनर्विचार के लिए लौटाए गए नामों में से कई की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने फिर से की है। इन नामों पर मंजूरी अभी भी लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed