{"_id":"620f9fe33b0046049c6bf587","slug":"abhishek-banerjee-retains-his-position-as-national-general-secretary-of-the-tmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: अभिषेक बनर्जी फिर से तृणमूल कांग्रेस के महासचिव नियुक्त, जानें क्या है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: अभिषेक बनर्जी फिर से तृणमूल कांग्रेस के महासचिव नियुक्त, जानें क्या है मामला
Fri, 18 Feb 2022 07:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 18 Feb 2022 07:02 PM IST
सार
इससे बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की समिति को भंग कर दिया था।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस के नए पदाधिकारियों की समिति का फिर से महासचिव नियुक्त किया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी ने इसकी पुष्टि भी कर दी है।
विज्ञापन
इससे बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की समिति को भंग कर दिया था और पार्टी के अनुभवी नेताओं और अगली पीढ़ी के नेताओं के बीच बढ़ती दरार के बीच 20 सदस्यीय कार्य समिति का गठन कर दिया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय पदाधिकारियों की समिति में ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी थे, जो पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थे। पार्टी पर पूरी पकड़ दिखाते हुए बनर्जी ने नई कार्य समिति में पार्टी के अनुभवी नेताओं के साथ अभिषेक को भी जगह दी।
विज्ञापन
वहीं, टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रे ने बताया कि टीएमसी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दूसरी बैठक दिल्ली में होगी। 10 मार्च के बाद पुनर्गठित कार्यसमिति की दूसरी बैठक कब होगी, इस पर निर्णय लिया जाएगा। हमने अस्थाई रूप से तय किया है कि बैठक दिल्ली में ही होगी।