फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gallantry awards Param Vir Chakra Maha Vir Chakra Vir Chakra Abhinandan Varthaman

अभिनंदन को मिलेगा वीर चक्र, जानिए परमवीर, अशोक और महावीर चक्र में अंतर

Wed, 14 Aug 2019 12:58 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Wed, 14 Aug 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
gallantry awards Param Vir Chakra Maha Vir Chakra Vir Chakra Abhinandan Varthaman
वीरता पुरस्कार - फोटो : Amar Ujala

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारतीय वायुसेना ने करारा जवाब दिया था। इसके बाद भी दुस्साहसी पाकिस्तान नहीं सुधरा था और 27 फरवरी को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले के लिए अपने एफ-16 लड़ाकू विमान भेज दिए थे। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने मिग-21 बाइसन से न केवल पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के छक्के छुड़ाए बल्कि उनका एक एफ-16 भी मार गिराया था। देश ने उन्हीं अभिनंदन की वीरता को सलाम करते हुए उन्हें वीर चक्र देने की घोषणा की है।


loader



भारतीय सैन्यकर्मियों को युद्ध और कई बार शांतिकाल में असाधारण बहादुरी और वीरता के प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है। उन्हें परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र दिए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कौन सा चक्र कब दिया जाता है? यदि नहीं, तो हम आपको बता रहे हैंः

परमवीर चक्र

परमवीर चक्र सेना में मिलने वाला सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है। यह सम्मान सेना के उन जाबांजों को दिया जाता है, जिन्होंने दुश्मन की उपस्थिति में बहादुरी, वीरता, आत्म-बलिदान का साहसी कार्य किया हो। यह चक्र युद्ध काल में साहसी प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है।

परमवीर चक्र कांसे से बना होता है और इसका आकार गोल होता है। इसके ऊपर केंद्र में उभरी हुए राज्य के प्रतीक के साथ 'इंद्र के वज्र' की चार प्रतिकृतियां बनी होती हैं। यह मैडल सादा बैंगनी रंग के फीते के साथ दिया जाता है।

महावीर चक्र

वीरता के लिए मिलने वाला यह दूसरा बड़ा सम्मान है। दुश्मन के सामने हवा, पानी या जमीन पर असाधारण वीरता का परिचय देने वाले सैन्यकर्मियों को यह दिया जाता है। महावीर चक्र भी युद्ध के समय असाधारण वीरता, प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। परमवीर चक्र के बाद यह वीरता का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है। सिल्वर धातु का गोलाकार आकृति में बना यह मैडल आधा सफेद और आधा नारंगी रंग के फीते के साथ दिया जाता है। इसके ऊपर के हिस्से पर पांच कोनों वाला उभरा हुआ सितारा बना होता है।

वीर चक्र

युद्ध में दुश्मन को परास्त करने में दिखाई गई अभूतपूर्व वीरता के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। इसे भी युद्धकाल में साहस दिखाने के लिए दिया जाता है। यह मैडल सिल्वर का बना होता है और इसमें भी पांच कोनों वाला उभरा हुआ सितारा बना होता है। इसे आधा नीला और आधा नारंगी रंग के फीते के साथ दिया जाता है।

अशोक चक्र

शांति काल में वीरता के लिए दिया जाने वाला यह सबसे बड़ा सम्मान है। यह चक्र राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। पहले इसे अशोक चक्र क्लास-वन कहा जाता था। इसे नारंगी खड़ी लाइन द्वारा दो बराबर भागों में विभाजित हरे रंग के फीते के साथ दिया जाता है।

कीर्ति चक्र

शौर्य और वीरता के लिए कीर्ति चक्र दिया जाता है। यह शांति काल में दिया जाने वाला वीरता पदक है। यह मरणोपरांत भी दिया जा सकता है। यह सिल्वर धातु से गोलाकार बना होता है। इसे नारंगी रंग की खड़ी लाइनों द्वारा तीन बराबर भागों में विभाजित हरे रंग के फीते के साथ दिया जाता है।

शौर्य चक्र

कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र, अशोक चक्र के ही दो वर्ग हैं। यह शांति के समय वीरता के प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला पदक है। इसका मैडल कांसे से बना होता है, जिसे हंरे रंग की तीन खड़ी लाइनों द्वारा बराबर भागों में विभाजित फीते के साथ दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed