{"_id":"5de9a4f68ebc3e54cf09d62c","slug":"abducted-tribal-girl-raped-for-four-months-police-rescued-one-arrested-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में अपहृत आदिवासी लड़की से चार माह तक दुष्कर्म, पुलिस ने छुड़ाया, एक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में अपहृत आदिवासी लड़की से चार माह तक दुष्कर्म, पुलिस ने छुड़ाया, एक गिरफ्तार
Fri, 06 Dec 2019 06:17 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालनपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 06 Dec 2019 06:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान से एक 14 साल की आदिवासी लड़की का अपहरण कर तीन आरोपियों ने उसके साथ चार महीने तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उसने गुजरात के बनासकांठा जिले से पीड़िता को बरामद कर आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी महेश कोली को गिरफ्तार किया है। इस पर आरोप है कि उसने लड़की को धनेरा तहहसी में एक खेत में बंधक बनाकर रखा था। पुलिस ने इस मामले में कोली के भाई को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों भाई खेत में मजदूरी का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि खेत के मालिक को जब लड़की को लेकर शंका हुई तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
उधर पीड़िता ने बताया कि वह राजस्थान के डुंगरपुर की रहने वाला है। चार अज्ञात लोगों ने इसी साल अगस्त में उसका अपहरण कर लिया था। उसने बताया कि पहले एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद अमीरगढ़ निवासी वाड़िया कोली के हवाले कर दिया। उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद महेश कोली के हवाले कर दिया।
विज्ञापन