फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abbas Naqvi says there will be terrorist activities in India, security agencies are on High alert, read today five important news

खबरदार: अब्बास नकवी बोले- सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, पढ़ें देश की आठ महत्वपूर्ण खबरें

Thu, 16 Sep 2021 04:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 16 Sep 2021 04:32 AM IST
सार

मंगलवार को दिल्ली की विशेष शाखा द्वारा पकड़े गए छह संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने एक बयान में कहा है कि भारत में कोई भी आतंकी गतिविधि नहीं हो सकती। सभी सुरक्षा एजेंसियां चौबीसों घंटे काम कर रही हैं और हाई अलर्ट पर हैं।

विज्ञापन
Abbas Naqvi says there will be terrorist activities in India, security agencies are on High alert, read today five important news
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और भारत में कोई भी आतंकी गतिविधि नहीं हो सकती। केंद्रीय मंत्री का यह बयान मंगलवार को दिल्ली की विशेष शाखा द्वारा पकड़े गए छह संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद आया है। नकवी ने कहा, सभी सुरक्षा एजेंसियां चौबीसों घंटे काम कर रही हैं और हाई अलर्ट पर हैं।

विज्ञापन


भारत में कोई आतंकवादी गतिविधि नहीं की जा सकती है। बता दें कि त्योहारों के मौके पर देश को दहलाने की कोशिश को नाकाम करते हुए दिल्ली पुलिस की शाखा ने यूपी एटीएस की मदद से छह संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से दो पाकिस्तान से प्रशिक्षण लेकर लौटे थे। आइए जानते हैं आज की ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन

प्रणालियों की अनदेखी से हुए बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले : सीवीसी

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने कहा कि ऋण देने में और सामान्य कार्यों में प्रणालियों एवं प्रक्रियाओं की अनदेखी की वजह से बैंक धोखाधड़ी के बड़े मामले हुए। उसने इसके मद्देनजर मुख्य सतर्कता अधिकारियों (सीवीओ) को सलाह दी है कि वे तकनीक का इस्तेमाल कर और जांच के जरिए हर स्तर पर धोखाधड़ी रोकने को प्राथमिकता दें। 

सीवीसी ने यह भी कहा कि बैंकों की विदेशी ब्रांच में बड़ी धोखाधड़ी होने से इसमें शामिल मुद्दों की प्रकृति की व्यापक जांच करना जरूरी हुआ है। भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकों तथा सीवीओ की एक समीक्षा बैठक के दौरान यह मुद्दा उठा। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक के सीवीओ भी शामिल थे।

व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजने वाले को राहत नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने दुर्गापूजा महोत्सव आयोजन के लिए बने व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक संदेश भेजने वाले जफर अली सैय्यद के खिलाफ दर्ज एफआईआर को खारिज करने से इनकार कर दिया। जस्टिस वीएम देशपांडे और अमित बोरकर की खंडपीठ ने कहा, प्रथम दृष्टया साफ है कि यह संदेश आपत्तिजनक है और इससे दो गुटों के बीच सौहार्द बिगड़ने का खतरा है। इसलिए एफआईआर खारिज नहीं कर सकते।

विज्ञापन

मुनू महावर बने मालदीव के नए उच्चायुक्त 

1996 बैच के विदेश सेवा अफसर मुनू महावर को मालदीव का नया उच्चायुक्त बनाया गया है। वह अब तक ओमान के राजदूत थे। उनकी जगह 2001 बैच के आईएफएस अधिकारी अमित नारंग को ओमान का नया राजदूत बनाया गया है।

अमित नारंग अभी विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव हैं। विदेश मंत्रालय ने इनकी नियुक्ति की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों अधिकारी जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। महावर संजय सुधीर की जगह लेंगे। 

भाजपा के कुनबे में हलचल का लाभ कांग्रेस को नहीं

गुजरात में भाजपा में हो रही हलचल का लाभ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को मिलने की संभावना नहीं दिख रही है, क्योंकि मार्च में हुए पंचायत चुनाव में हार के बाद कांग्रेस का कुनबा बिखर गया है। हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चावड़ा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि नेतृत्व ने अभी तक इस्तीफे मंजूर नहीं किए हैं।  इस कारण पिछले छह महीनों से गुजरात में कांग्रेस नेतृत्व विहीन है।

राज्य में कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव के निधन के बाद से अब तक उनके स्थान पर कोई दूसरा प्रभारी नियुक्त नहीं किया गया है। युवा नेता हार्दिक पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, लेकिन उनके पास भी कोई अधिकार नहीं है। ऐसे में पार्टी कई खेमों में बंट गई है।

ड्रग्स मामला में ईडी के सामने पेश हुईं एक्ट्रेस मुमैत खान

अभिनेत्री मुमैत खान ड्रग्स मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के तहत बुधवार को ईडी के सामने पेश हुईं। मुमैत तेलुगु फिल्म उद्योग (टॉलीवुड) से जुड़ी आठवीं हस्ती हैं,जो इस संबंध में ईडी के सामने पेश हुईं हैं। तेलुगु फिल्मों के अलावा मुमैत हिंदी, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आईं हैं। मामले में जांच एजेंसी ने निर्देशकों और कलाकारों समेत अब तक 10 शख्सियतों को तलब किया है।

इस साल 31 अगस्त से लेकर अब तक इस केस को लेकर प्रख्यात फिल्मकार पुरी जगन्नाध, अभिनेत्री चार्मी कौर और रकुल प्रीत सिंह, अभिनेता राणा डग्गुबती, रवि तेजा और पी नवदीप ईडी के सामने पेश हो चुके हैं।

पीएल पुनिया ने कहा- उत्तर प्रदेश में जंगल राज

इटावा की घटना पर रोष जताते हुए कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल है और यह जंगल राज में तब्दील हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री हमेशा यहां कानून व्यवस्था की प्रशंसा करते हैं लेकिन ऐसी घटनाएं यहां हर जिले में हो रही हैं। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? इटावा के सैफई में कथित तौर पर दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उन्हें एंबुलेंस में लिफ्ट देकर तीन युवकों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। 

नीति आयोग- अर्थव्यवस्था मजबूती से उबर रही अर्थव्यवस्था

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था तेजी के साथ उबर रही है और विश्व व्यवस्था बदलने का यह सही समय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खुली रहती है, तो एक नई विश्व व्यवस्था की शुरुआत होगी।

फिक्की के एक वर्चुअल कार्यक्रम में कुमार ने कहा कि विश्व बिरादरी की सेवा और मौजूदा बहुपक्षीय व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लए बहुपक्षीय संस्थानों को मजबूत करने एवं बढ़ावा देने के साथ-साथ समान विचारों वाले देशों के गठबंधन की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed