फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aatm Nirbhar Bharat: Defense sector took strong steps 65.5 percent of Defence Budget spent on indigenous systems

आत्मनिर्भर भारत: रक्षा क्षेत्र ने बढ़ाया मजबूत कदम, बजट का 65.5 फीसदी स्वदेशी प्रणालियों पर हुआ खर्च

Thu, 21 Apr 2022 05:39 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 21 Apr 2022 05:39 AM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि घरेलू स्रोतों से हुई खरीद प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत योजना की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस साल घरेलू खरीद का लक्ष्य बढ़ाकर 68 प्रतिशत किया गया है। राशि में यह संख्या 84,597 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2020-21 कुल खरीद में से घरेलू खरीद के लिए बजट का 58 प्रतिशत हिस्सा रखा गया था।

विज्ञापन
Aatm Nirbhar Bharat: Defense sector took strong steps 65.5 percent of Defence Budget spent on indigenous systems
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत योजना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रक्षा मंत्रालय ने साल 2021-22 के रक्षा खरीद बजट का 65.5 प्रतिशत घरेलू उद्योगों से खरीद में उपयोग किया। यह निर्धारित 64 प्रतिशत के लक्ष्य से अधिक रहा। बजट में इसका प्रावधान अलग से किया गया था। मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि घरेलू स्रोतों से हुई खरीद प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत योजना की दिशा में एक मजबूत कदम है।

विज्ञापन


यह संख्या रुपयों में करीब 74,565 करोड़ रखी गई थी। विदेशी खरीद के लिए 39,198 करोड़ का प्रावधान था। वहीं मार्च 2022 की प्राथमिक खरीद रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष के लिए निर्धारित रक्षा सेवा बजट का 99.50 प्रतिशत उपयोग हो चुका है। पिछले कुछ वर्षों से भारतीय उत्पादकों से रक्षा खरीद को बढ़ावा दिया जा रहा है। मई 2020 में सरकार ने रक्षा क्षेत्र में ऑटोमेटिक रूट से विदेशी निवेश 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत किया था। 
विज्ञापन

इस साल 68 फीसदी खरीद घरेलू
इस साल घरेलू खरीद का लक्ष्य बढ़ाकर 68 प्रतिशत किया गया है। राशि में यह संख्या 84,597 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2020-21 कुल खरीद में से घरेलू खरीद के लिए बजट का 58 प्रतिशत हिस्सा रखा गया था। उस समय पहली बार ऐसा प्रावधान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिकीकरण के लिए होने वाली 25 फीसदी खरीद भी घरेलू होगी : रक्षा मंत्रालय ने अप्रैल में ही बताया था कि साल 2022-23 में आधुनिकीकरण के लिए होने वाली खरीद में 25 प्रतिशत खरीद निजी घरेलू उद्योगों से होगी। यह राशि 21,149 करोड़ रहने का अनुमान है। इनमें से करीब 1,500 की खरीद स्टार्ट-अप्स से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed